Shane Warne Death: ऑस्ट्रेलिया के महान पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न का हुआ निधन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2022, 08:00 PM IST

Shane Warne death: ऑस्ट्रेलिया के महान पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन हो गया है। क्रिकेट जगत में इस खबर से खलबली मच गई है। उनका निधन थाईलैंड में हुआ है।

Shane Warne Death: ऑस्ट्रेलिया के महान पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न का हुआ निधन
Photo Credit: IANS

ऑस्ट्रेलिया के महान पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न का निधन हो गया है। वो 52 साल के थे। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। विश्व क्रिकेट इतिहास में लेग स्पिनर्स में उनसे अधिक विकेट किसी खिलाड़ी ने नहीं लिए। उनके निधन की खबर से पूरे क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है। तमाम दिग्गज इस खबर को सुनने के बाद स्तब्ध हैं।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत के सबसे सफल गेंदबाज और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मुथैया मुरलीथरन के अलावा 1000 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी शेन वॉर्न का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक उनका निधन थाईलैंड के कोह समुई (Koh Samui) में दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वॉर्न का जन्म 13 सितंबर 1969 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में हुआ था।

टेस्ट करियर

शेन वॉर्न ने 1992 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेला था और वो ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 350वें खिलाड़ी बने थे। जबकि उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच जनवरी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए थे।

वनडे करियर

इस जादुई स्पिनर का सीमित ओवर क्रिकेट में भी रिकॉर्ड शानदार रहा था। उन्होंने 1993 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। उन्होंने 194 वनडे मैचों में 293 विकेट लिए। जबकि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वॉर्न ने 1319 विकेट झटके थे।

निजी जिंदगी

कई बार विवादों में रहे शेन वॉर्न के तीन बच्चे हैं। उनकी पूर्व पत्नी सिमोन कैलहन से उनकी शादी 2005 में हुई थी, जिसके 10 साल बाद 2005 में दोनों अलग हो गए थे। करियर के बाद वॉर्न का रिश्ता लंबे समय तक हॉलीवुड अभिनेत्री लिज हर्ली के साथ भी रहा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!