फेसबुक की दोस्ती से शादी तक, ऐसी रही है संजू सैमसन की लव स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 08:35 PM IST

Cricket Player Sanju Samson: हाल ही में आईपीएल के 15वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाने वाले संजू सैमसन की लव स्टोरी।

फेसबुक की दोस्ती से शादी तक, ऐसी रही है संजू सैमसन की लव स्टोरी
Photo Credit: Twitter

Sanju Samson Love Story: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण में हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में अपनी कप्तानी में चैंपियन बनवा दिया। हार्दिक पंड्या की इसके बाद से खूब चर्चा हो रही है, लेकिन एक खास चर्चा राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन की भी हो रही है। राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल में 14 साल के बाद फाइनल में पहुंचाने वाले संजू सैमसन ने इस बार अपनी कप्तानी का कौशल दिखाया, जिसकी खूब तारीफ हो रही है।

संजू सैमसन की लव स्टोरी

संजू सैमसन की इस जबरदस्त कामयाबी के बाद उनकी चर्चा के बीच आज हम आपको बताते हैं संजू सैमसन की लव स्टोरी, जो काफी मजेदार है। जिसमें संजू सैमसन और उनकी गर्लफ्रेंड चारूलता की फेसबुक की दोस्ती शादी में बदल गई। भारत के उभरते विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने साल 2018 में अपनी कॉलेज की साथी चारूलता के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधे। लेकिन इनके बीच प्रेम कहानी साल 2013 में शुरू हुई। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया और फिर वो एक-दूजे के हो गए।

फेसबुक से हुई थी चारूलता से दोस्ती

इस लव स्टोरी की शुरुआत संजू सैमसन ने ही की थी, जब उन्होंने पहली बार चारूलता को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। साथ ही हाई मैसेज भी भेजा, काफी दिनों तक तो चारूलता ने इसे स्वीकार नहीं किया। फिर इस फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करने के बाद इन दोनों ही लव स्टोरी शुरू हुई। दोनों के बीच इसके बाद कई बार मुलाकात हुई और प्यार परवान चढ़ता रहा। इसके बाद दोनों के घर वालों को भी इनके प्यार के आगे झुकना पड़ा।

दोनों ही तिरूवनंतपुरम में एक ही कॉलेज मार इवानियोस में क्लास मेट थे। फेसबुक की दोस्ती कब प्यार में बदल गई और ये प्यार कब शादी में बदल गया पता ही नहीं चला। संजू सैमसन जहां ईसाई धर्म से आते हैं, वहीं उनकी पत्नी चारूलता हिंदू नायर है। लेकिन एक-दूसरे के प्यार की ताकत को ये धर्म की बेड़िया रोक नहीं सकी और आज ये कपल बड़े ही खुशनुमा सफर पर है। संजू की पत्नी चारूलता बहुत ही खूबसूरत है, जो किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!