बीसीसीआई का दावा टोक्यो ओलंपिक पर खर्च किए 18 करोड़ रुपये 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2022, 10:20 PM IST

बीसीसीआई ने दावा किया है कि उसने टोक्यो ओलंपिक 2020 पर 18 करोड़ रुपये खर्च किए थे। खिलाड़ियों की मदद बीसीसीआई ने आईओए और खेल मंत्रालय के अनुरोध पर की थी।

बीसीसीआई का दावा टोक्यो ओलंपिक पर खर्च किए 18 करोड़ रुपये 

मुंबई: बीसीसीआई दुनिया की सबसे अमीर खेल संस्थाओं में से एक है। बीसीसीआई भारत में अब अन्य खेलों के विकास में भी योगदान दे रहा है। ऐसे में बीसीसीआई ने मुंबई में हुई एपेक्स काउंसिल की बैठक में इस बात का खुलासा किया है कि टोक्यो ओलंपिक के लिए बोर्ड ने 18 करोड़ रुपये खर्च किए जो कि पिछले साल हुए 22 करोड़ क्रिकेट के इतर हुए खर्चों में शामिल है।

ओलंपिक के लिए खर्च किए 18 करोड़
बैठक में इस बात का खुलासा किया गया कि बोर्ड ने टोक्यो ओलंपिक के लिए कुल 18 करोड़ रुपये की राशि खर्च की। जिसमें से 68 लाख रुपये इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को दिए गए। 4 करोड़ रुपयो टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता खिलाड़ियों को बतौर पुरस्कार दिए गए। 5 करोड़ रुपये खिलाड़ियों के लिए पीएम केयर्स स्मृति चिन्ह खरीदने में खर्च हुए। इसके अलावा बोर्ड ने 3.8 करोड़ रुपये कोरोना आपदा के वक्त ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर्स की खरीदने में खर्च किए। 

आईओए और खेल मंत्रालय के अनुरोध पर की मदद
टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 के बीच जापान की राजधानी टोक्यो में हुआ था। बीसीसीआई ने जिस तरह संभव हो भारतीय खिलाड़ियों की मदद करने का फैसला किया। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए बीसीसीआई ने आईओए या खेल मंत्रालय द्वारा किए अनुरोध के आधार पर खिलाड़ियों की मदद की। बीसीसीआई की सर्वोच्च समिति ने भारतीय ओलंपिक संघ को दी जाने वाली वित्तीय मदद को बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने का फैसला किया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!