शहर

Saran News: शादी से इनकार करने पर महिला ने पुरुष का गुप्तांग काट दिया, जानें पूरा माजरा क्या है

Saran News: बिहार के सारण में एक महिला ने शादी से इनकार करने पर पुरुष का गुप्तांग काट दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि महिला और पीड़ित दो साल से रिलेशनशिप में थे।

Image

शादी से इनकार करने पर महिला ने पुरुष का गुप्तांग काट दिया

Saran News: बिहार के सारण से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने एक व्यक्ति का गुत्पांग (Private Part) काट दिया । बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने महिला से शादी से करने से इनकार कर दिया था। इससे परेशान होकर महिला ने चाकू से पुरुष का प्राइवेट पार्ट काट दिया। जानकारी के अनुसार, ये मामला बिहार के सारण के मरहौरा पुलिस थाना क्षेत्र का है। कथित तौर पर ये घटना 1 जुलाई 2024 को हुई थी।

शादी के इनकार करने पर महिला ने काटा शख्स का गुप्तांग

पुलिस ने बताया कि पीड़ित और महिला पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे और शादी करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन अंत में महिला के प्रेमी ने उससे शादी करने के मना कर दिया। इसलिए महिला ने उसका गुप्तांग काट दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करया। घायल की स्थिति को देखते हुए उसे पटना के सृष्टि अस्पताल रेफर किया गया। वहीं पुलिस महिला को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई। पूछताछ के दौरान महिला ने दो साल की रिलेशनशिप और शादी से इनकार करने की जानकारी दी और बताया कि वह दोनों 1 जुलाई को छपरा कोर्ट में शादी करने वाले थे। शादी से इनकार करने पर ये घटना घटी। पुलिस ने घायल व्यक्ति की पहचान वेद प्रकाश के रूप में की है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!