खाना बनाने से लेकर पीने, कपड़े धोने, नहाने हर काम में पानी की जरूरत पड़ती ही है। लेकिन कानपुर में लोगों को अगले 12 दिनों तक पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ेगी। हालांकि, जलकल विभाग की तरफ से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहने की बात नहीं कही गई है, लेकिन आपूर्ति प्रभावित जरूर रहेगी। 12 दिन तक लगातार जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान पानी सोच-समझकर ही खर्च करें। चलिए जानते हैं किन मोहल्लों में पानी की समस्या होगी।
गंगा बैराज से दक्षिण क्षेत्र की तरफ आज यानी बुधवार 28 जनवरी से अगले 12 दिन तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल निगम नगरीय के एग्जक्यूटिव इंजीनियर प्रवीण कुमार ने बताया कि पूर्व में बिछाई गई पाइपलाइन से नई पाइपलाइन को जोड़ा जा रहा है। जिसे साकेतनगर मछली मंडी, दक्षिण द्वार बारादेवी, पराग डेयरी के सामने दीप टॉकीज तिराहा, निरालानगर पंपिंग स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसके कारण 28 जनवरी से 8 फरवरी तक कुछ इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
इन इलाकों में पानी की आपूर्ति होगी प्रभावित
गंगा बैराज से सप्लाई बंद होने के चलते इन कुछ प्रमुख क्षेत्रों और मोहल्लों में पानी की किल्लत हो सकती है।
- सर्वोदय नगर
- काकादेव
- शास्त्री नगर
- विजयनगर
- रतनलाल नगर
- बर्रा दो
- कर्रही
- खाड़ेपुर
- नौबस्ता
- बाबूपुरवा
- नयापुरवा
- ट्रांसपोर्टनगर
- किदवईनगर
- निरालानगर
- गोविंदनगर
इनके अलावा कुछ अन्य मोहल्लों में भी इस दौरान पानी नहीं पहुंचेगा। इसके साथ ही एग्जक्यूटिव इंजीनियर ने जानकारी दी कि बैराज से दादानगर फ्लाईओवर व फूलबाग क्षेत्र तक जलापूर्ति पहले की तरह जारी रहेगी।
हालांकि, जिन जगहों के नाम दिए गए हैं, उनमें से ज्यादातर जगहों पर लोगों ने अपनी बोरिंग करवाई हुई है। इसके बावजूद अगर इस दौरान दिक्कत होती है तो आप नीचे दी गई प्राइवेट टैंकर ऑपरेटरों की लिस्ट में से अपने इलाके के ऑपरेटर को कॉल करके टैंकर मंगवा सकते हैं।

पानी का टैंकर मंगवाना हो तो यहां सपर्क करें
