शहर

वोटरों को लुभाने के लिए इलेक्शन कमीशन ने किया खास कार्यक्रम, आपके मुंह से भी निकलेगी वाह! देखें वीडियो

Voter Awareness Campaign in Tamil Nadu: चेन्नई में चुनाव आयोग ने मतदाता जागरुकता अभियान चलाया, जिसके तहत आज बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त सत्यब्रत साहू भी आए।

Image

चेन्नई में बाइक रैली का आयोजन (फोटो साभार - ANI)

Voter Awareness Campaign: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस बाइक रैली को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत चेन्नई की सड़कों पर निकाला गया। इस रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त सत्यब्रत साहू भी शामिल हुए। इसके अलावा चेन्नई निगम के आयुक्त जे राधाकृष्णन और चेन्नई पुलिस आयुक्त संदीप राय राठौड़ ने भी बाइक रैली में हिस्सा लिया। इस जागरुकता अभियान को चुनाव आयोग चला रहा है। इस अभियान की लक्ष्य युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले लोगों को मतदान के लिए जागरुक करना है।

मतदान को लेकर जागरुकता

इस बाइक रैली के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सत्यब्रत साहू ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम लोगों के बीच मतदान को लेकर जागरुकता फैला रहे हैं, खासतौर से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले वाले युवा को जागरुक कर रहे हैं, कि वे मतदान में भाग ले और अपने मतों का प्रयोग करें।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article