शहर

Fatehpur: स्नेक फोबिया का शिकार है विकास दुबे! क्या सच में 7 बार डस चुका है सांप? जांच रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी विकास दुबे नामक युवक का दावा है कि पिछले 40 दिन में उसे 7 बार सर्प डस चुका है। उसका कहना है कि नौवीं बार सांप के काटने से उसकी मृत्यु हो सकती है। उसकी इन बातों को सुनकर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। डॉक्टरों का अनुमान है कि वह स्नैक फोबिया का शिकार हो चुका है।

Image

विकास दुबे सर्पदंश केस

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

फतेहपुर: जिले में कुछ दिनों से एक घटना चर्चा में है। यहां हैरान करने वाला एक मामला सामने आया था, जहां एक सर्प ने युवक को 40 दिन के अंदर एक नहीं दो नहीं सात बल्कि, बार काटा। लेकिन, अब भी वह जिंदा है। लगातार हो रही अकल्पनीय घटना के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क है। डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया था और तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद सीएमओ ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है।

संदिग्ध पर प्राइवेट हॉस्पिटल का इलाज

जांच रिपोर्ट में एक बार सांप काटने की पुष्टि करते हुए विकास को स्नेक फोबिया होने की बात सामने आई है । स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उनके परिवारीजनों से बात कर साईकेटरिक डॉक्टर या मानसिक रोग विशेषज्ञ से इनका इलाज कराना सुनिश्चित कराया जाएगा। CMO ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर करवाया था। जांच में प्राइवेट हॉस्पिटल के इलाज में संदिग्धता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल, स्वाथ्य विभाग की टीम ने आज DM को जांच रिपोर्ट सौंपी है।

सात बार काट चुका है सांप

आपको बता दें कि सर्पदंश से पीड़ित 24 वर्षीय विकास द्विवेदी मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का रहने वाला है। उसने दावा किया कि 40 दिनों के अंदर सांप उसे सातवीं बार काट चुका है। हर बार सांप के काटने उसे खतरे का आभास भी हो जाता था। उसने दावा किया कि शनिवार और रविवार के दिन ही उसे सांप काट रहा है। बार-बार हो रही घटनाओं से वह डरकर अपने चाचा के घर चला गया।

लेकिन, गुरुवार की शाम को सांप चाचा के घर पर पहुंचकर उसे डस लिया, जिसके बाद परिजनों ने विकास की हालत नाजुक देखते हुए शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया था, जहां दूसरे दिन डॉक्टर ने हालत में सुधार देखते हुए उसे डिस्चार्ज कर दिया है। परिजन लगातार इस अल्कल्पनीय घटना से खासा परेशान और भयभीत हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे थे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!