वाराणसी

Gorakhpur Murder: गोरखपुर में युवक हत्या, गुस्साई भीड़ ने तस्कर को पीट-पीट कर किया अधमरा

Gorakhpur Crime: गोरखपुर में पशु तस्करों ने एक युवक की गोली मारी और चलती गाड़ी से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की हत्या पर गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ा और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Image

गोरखपुर में युवक की गोली मारकर हत्या (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की हत्या से बवाल मच गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्र की हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने इस मामले में शामिल एक तस्कर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया और मामले की जांच की जा रही है। गोरखपुर SSP राजकरण नैयर ने बताया कि गोली लगने से मौत की बात अभी सामने नहीं आई है। तस्करों ने चलती गाड़ी से उसे फेंका था, जिससे उसके सिर पर चोट लगी और मौत हो गई।

पशु तस्करों ने ली युवक की जान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर में पशु तस्करों ने एक युवक को गोली मारी और उसकी चलती गाड़ी से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान दीपक गुप्ता (19) के रूप में हुई है, जो नीट (Neet) की तैयारी कर रहा था। यह घटना पिपराइच थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब ढाई बजे की है। अधिकारी ने बताया कि दो गाड़ियों से पशु तस्कर गांव में पहुंचे और मवेशियों को खूंटे से खोलने लगे, तभी गांव के लोगों ने शोर मचा दिया। इस दौरान छात्र शोर मचाते हुए उनके पीछे दौड़ने लगा।

तस्करों ने युवक को पकड़ा और जबरन उसे डीसीएम में बिठाकर करीब एक घंटे तक घुमाया। उसके बाद युवक के मुंह में गोली मारकर उसे घर से करीब चार किलोमीटर की दूरी चलती गाड़ी से फेंक दिया। छात्र की हत्या के बाद भड़की भीड़ ने डीसीएम को पकड़ा, लेकिन मौका देख उसमें सवार तस्कर वहां से भागने लगे। किसी तरह ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ा और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

गुस्साई भीड़ ने सड़क को किया जाम

छात्र की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने गोरखपुर-पिपराइच रोड पर जाम लगा दिया और वाहनों में आग लगाई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चार थानों की फोर्स और PAC ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस और ग्रामीणों में हुई झड़प में SP और एक दरोगा घायल हो गए। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

गोरखपुर हत्या को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

गोरखपुर में युवक की हत्या के मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश मिलते ही मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और पीड़ित के परिवार से बातचीत की। बताया जा रहा है कि इस मामले पर पुलिस की 5 टीमें काम कर रही है। सीएम ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देस दिए हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!