Varanasi News: वाराणसी में एक दिसंबर से तीन दिसंबर पर सफाई अभियान चलाया जाना है। इस तीन दिवसीय अभियान के माध्यम से नगर निगम सफर को कूड़ा-कचरा मुक्त बनाने का प्रयास करेगी। इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए तमाम उपाय सोचे गए हैं। इस संबंध में नगर निगम के आयुक्त प्रणय सिंह का कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह काम कराया जाना है। नगर निगम ने एक अहम निर्णय लिया है। इसमें तय किया गया है कि अब शहर में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के जरिए कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी।
इन लोगों को चिह्नित कर उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा। गंदगी फैलाने वालों को पहले नगर निगम की ओर से नोटिस भेजा जाएगा। फिर 500 रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। इतना ही नहीं मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
