वाराणसी

Varanasi Tent City: वाराणसी में सजने जा रही है ‘टेंट सिटी’, नए साल का मिला पर्यटकों को तोहफा, बहुत कुछ है खास

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 04:37 PM IST

Varanasi Development News: वाराणसी में गंगा नदी किनारे रुक कर पर्यटक नए साल का स्वागत कर सकेंगे। उन्हें यहां ठहरने के लिए भी आरामदेह सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है, जहां लोग पैसे देकर रह सकेंगे।

Image

वाराणसी में बन रहा टेंट सिटी, बहुत कुछ है इसमें खास

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टेंट सिटी का किराया 5 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक
  • अस्सी घाट के सामने बसाई जा रही टेंट सिटी
  • टेंट सिटी में ठहरने के लिए कॉटेज, गेमिंग, रेस्तरां, योग केंद्र आदि सुविधाएं भी

Varanasi News: वाराणसी में गंगा पार रेती पर टेंट सिटी बसाई गई है। कुछ और निर्माण कार्य चल रहे हैं। नए साल में यहां सैलानियों को ठहरने के लिए कमरे और तमाम सेवाएं मिल जाएंगी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने किराए में अपना मुनाफा जोड़ा है। इसके अतिरिक्त किराया बढ़ाने और घटाने के लिए कार्यदायी संस्था स्वतंत्र रहेगी। कार्यदायी संस्था ने पांच हजार रुपए से 50 हजार रुपए तक किराया तय किया है।

हालांकि किराया पूरी तरह से फ्लैक्सी रहेगा। यानी मांग बढ़ने पर किराए में बढ़ोतरी की जा सकेगी। बता दें, टेंट सिटी का निर्माण अस्सी घाट पर किया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए और टेंट बुकिंग के लिए वेबसाइट भी लॉन्च की गई है। वेबसाइट पर जाकर इस सिटी की सभी सुविधाओं की जानकारी ली जा सकती है।

100 एकड़ में बन रही टेंट सिटी

सिटी बनाने का काम दो फर्मों को दिया गया है। जिसमें से एक फर्म 400 और दूसरी फर्म 200 टेंट्स का निर्माण कर रही है। इसमें रिवर कॉटेज, गेमिंग जोन, रेस्तरां, डायनिंग एरिया, कॉन्फ्रेंस हॉल, योग केंद्र, पुस्तकालय, आर्ट गैलरी, क्राफ्ट बाजार, वाटर स्पोर्ट्स, कैमल एवं हॉर्स राइडिंग की भी सुविधा लोगों के लिए रहेगी। यहां पर संगीत संध्या भी आयोजित की जाएगी। तमाम बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में केंद्रीय जल आयोग, पर्यटन, बिजली, जल निगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई समेत 13 विभागों को जिम्मा सौंपा गया है।

सैलानियों के ठहरने के लिए ‘गंगा दर्शनम विला’ होगा

टेंट सिटी में डीलक्स एसी टेंट में दो लोगों के शेयरिंग पर 5 हजार रुपए, अकेले रुकने पर 7 हजार रुपए, सुपर डीलक्स में शेयरिंग रूम पर 10 हजार रुपए, प्रीमियम टेंट शेयरिंग में 9 हजार रुपए और अकेले में 14 हजार रुपए शुल्क है। गंगा दर्शन विला शेयरिंग पर 15 हजार रुपए और अकेले लेने पर 14 हजार रुपए लगेंगे। इस बारे में वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल का कहना है कि वीडीए बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के साथ टेंट सिटी बनाने वाली संस्थाओं की मदद करेगा। टेंट सिटी के किराए में वीडीए का भी मुनाफा तय है। ऐसे कार्यकारी संस्था में किराए में जब चाहे बढ़ोतरी और कमी कर पाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article