Varanasi Hot Air Balloon Festival: बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आए दिन ऐसे आयोजन होते हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। काशी वासी इन आयोजनों को देखकर रोमांचित होते हैं। इसी श्रृंखला में आज यानी 17 जनवरी से भव्य हॉट एयर बैलून फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। गंगा की लहरों का काशीवासी आसमां से दीदार कर रहे हैं। वाराणसी में 17 से 20 जनवरी के बीच हॉट एयर बैलून उड़ान भरेंगे। पहले दिन बैलून ने 1500 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरी। जैसे ही ये बैलून आसमां में नजर आए तो काशी में रोमांचक नजारा बन गया। हॉट एयर बैलून गर्म हवा के साथ हवा की दिशा के मुताबिक उड़ते हैं। बैलून में सेफ्टी गियर भी मौजूद रहते हैं और यह हवा की सैर कराता है। इससे पहले भी देव दीपावली के अवसर पर काशी में हॉट एयर बैलून नजर आए थे।
वाराणसी
Varanasi Hot Air Balloon Festival: काशी में हॉट एयर बैलून फेस्टिवल शुरू, सतरंगी नजर आया बनारस का आसमां
- Authored by: कुलदीप राघव
- Updated Jan 17, 2023, 04:43 PM IST
