वाराणसी

Varanasi 5 Murder Update: वाराणसी में गुप्ता परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के मामले में भतीजे के अलावा इनकी भी तलाश

वाराणसी के गुप्ता फैमिली मर्डर केस में पुलिस को राजेंद्र के भतीजे विक्की के अलावा अब तीन और लोगों की तलाश है ये तीनों युवक राजेंद्र के किराएदार हैं।

Image

वाराणसी के गुप्ता फैमिली हत्याकांड में अपडेट

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भेलूपुर क्षेत्र में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या के दो दिन बाद पुलिस ने मामले के मुख्य संदिग्ध एक रिश्तेदार की तलाश तेज कर दी है जो घटना के बाद से लापता है। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस किरायेदारों से भी पूछताछ करने वाली है, जिनके मुंबई में होने का पता चला है।अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

घटना सोमवार रात भैदानी इलाके की है। राजेंद्र गुप्ता का शव मंगलवार दोपहर उनके घर से करीब 10 किलोमीटर दूर मिला, जबकि उनकी पत्नी नीतू , बेटे नवनेंद्र और सुबेंद्र और बेटी गौरांगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बताया कि राजेंद्र की मां से पूछताछ पर मृतक का भतीजा ही आरोपी के रूप में सामने आया है।

जहां-जहां लोकेशन मिल रही वहां तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी गई हैं

बंसवाल ने बताया कि भतीजे विक्की की जहां-जहां लोकेशन मिल रही वहां तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी गई हैं।उन्होंने बताया कि अभी पुलिस की छह टीम आरोपी की तलाश में जुटी है और इस घटना में सिर्फ रंजिश ही नहीं, बल्कि संपत्ति विवाद भी सामने आ रहा है।पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 1997 में राजेन्द्र गुप्ता पर अपने भाई, उसकी पत्नी और पिता की हत्या का आरोप लगा था लिहाजा नयी वारदात को लेकर पहला शक राजेंद्र पर ही था, मगर घटना के कुछ देर बाद रोहनिया क्षेत्र में पुलिस को एक निर्माणाधीन मकान से राजेन्द्र गुप्ता का भी शव मिला जिसे भी गोली मारी गयी थी।

राजेंद्र की मां ने पूछताछ में पुलिस को पारिवारिक विवाद की बात बताई थी

शुक्ला ने बताया कि राजेंद्र की मां ने पूछताछ में पुलिस को पारिवारिक विवाद की बात बताई थी। हत्याकांड के बाद विक्की नामक एक रिश्तेदार अभी तक लापता है जिसका मोबाइल फोन भी बंद है। विक्की बेंगलुरु में काम करता था और दीपावली में घर आया था। उन्होंने बताया कि राजेंद्र के भेलूपुर के भैदैनी स्थित मकान पर किराए पर रहने वाले बिहार निवासी तीन युवकों की भी तलाश की जा रही है जिनकी लोकेशन मिल गयी है। उन्होंने बताया कि वे मुंबई में हैं और पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article