भोपाल

MP News: रुपयों को लेकर विवाद में हत्या, संदिग्ध के कपड़ों पर मक्खियों के निशान से सुलझा मामला; आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने एक हत्या की गुत्थी सुलझाई है। पुलिस ने संदिग्ध के कपड़ों पर मक्खियों के निशान से मामले को सुलझा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Image

एमपी में रुपयों को लेकर विवाद में हत्या (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पुलिस ने हत्या का एक मामला, 19 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति के कपड़ों पर लगी मक्खियों की मदद से सुलझा लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) (ग्रामीण) सोनाली दुबे ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि संदिग्ध की पहचान धरम ठाकुर के रूप में हुई है और उसे रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद अपने चाचा मनोज ठाकुर उर्फ मन्नू (26) की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गांव के एक खेत में पड़ा मिला शव

उन्होंने बताया कि पीड़ित 30 अक्टूबर की सुबह काम के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा और अगले दिन उसका शव देवरी टपरिया गांव के एक खेत में पड़ा मिला। दुबे ने बताया कि आरोपी वह आखिरी व्यक्ति था जिसे चरगावां इलाके के बाजार में पीड़ित के साथ देखा गया था।

चरगावां थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने मंगलवार को बताया कि हत्या स्थल पर भीड़ में मौजूद आरोपी की आंखें लाल थीं और उसके सीने पर कुछ निशान दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ करते समय मैंने देखा कि उसके कुछ कपड़ों पर मक्खियां चिपकी हुई थीं, जिससे खून के धब्बे होने का संदेह हुआ। हालांकि उसके पहने हुए गहरे रंग के कपड़ों में खून के धब्बे दिखाई नहीं दे रहे थे।’’

आरोपी ने कबूला जुर्म

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद फोरेंसिक टीम से आरोपी के कपड़ों की जांच कराई और पता चला कि उन पर खून के धब्बे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पहले तो खुद को निर्दोष बताया लेकिन बाद में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि आरोपी को आखिरी बार मृतक के साथ चरगावां के बाजार में देखा गया था, जहां उन्होंने शराब और ‘चिकन’ खरीदा था।

पीड़ित को गंभीर चोटें आई

उन्होंने बताया कि बाद में उन सामग्री पर खर्च की गई धनराशि को लेकर उनमें विवाद हो गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित पर कीलें लगी किसी चीज से हमला किया और भाग गया। पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

(इनपुटः भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article