वाराणसी

Varanasi Green Field Express: नए साल में शुरू हो जाएगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का काम, यहां तक सफर होगा आसान

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 02:12 PM IST

Varanasi News: नया साल कई नई सौगात लेकर आने वाले है। बहुप्रतीक्षित वाराणसी-कोलकाता ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य नए साल में शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण को लेकर एनएचएआई ने अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने से जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

Image

वाराणसी से कोलकाता तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनना है, जिसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य जनवरी से शुरू होने की संभावना
  • राजा तालाब से बिहार की सीमा तक छह लेन सड़क निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू
  • आठ से अधिक भाग में बनने वाला है पूरा एक्सप्रेस-वे

Varanasi Green Field Express: वाराणसी वासियों को नए साल की सौगात मिल गई है। जनवरी से वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। भारत माला परियोजना के तहत यह एक्सप्रेस-वे बनवाया जाना है। इसके निर्माण को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि यह टेंडर राजा तालाब से बिहार की सीमा तक बनाए जाने वाली छह लेन सड़क के निर्माण के लिए है। बता दें यह पूरा एक्सप्रेस-वे आठ भागों में बनाया जाना है। वाराणसी खंड के हिस्से में बिहार की सीमा तक 29 किलोमीटर सड़क बनवाई जानी है।

संभावना जताई गई है कि कार्यकारी एजेंसी का चयन कर जनवरी में बांड बना लिया जाएगा। कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद किसानों को उनकी अधिग्रहित जमीन के एवज में मुआवजा दिया जाएगा। वाराणसी खंड से संबंधित 29 किलोमीटर में सड़क का निर्माण दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, वाराणसी से कोलकाता के बीच इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 575 किलोमीटर होगी।

साल 2020 में प्रधानमंत्री ने की थी परियोजना की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2020 में इस परियोजना का लोकार्पण किया था। इसमें पहले साल हड़िया से राजा तालाब तक छह लेन सड़क का लोकार्पण किया गया। परियोजना में राजा तालाब से चंदौली होकर बिहार की सीमा तक सड़क बनाई जानी है। इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने के बाद वाराणसी से कोलकाता का सफर सिर्फ छह घंटे में पूरा हो सकेगा। इतना ही नहीं राज्य सड़क निधि योजना के तहत कपसेठी बाजार की सड़क का मरम्मत कार्य भी मंजूर हुआ है। हालांकि अब यह पूरी सड़क फिर से बनाई जाएगी। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह का कहना है कि कछवा-बाबतपुर मार्ग के कपसेठी में सड़क के बीचोबीच गड्ढा हो गया है। इसकी पहले मरम्मत कराई जानी थी पर फिर से निर्माण का निर्णय लिया गया है।

हमारे जो हिस्सा है, उसके लिए करा रहे टेंडर प्रक्रिया

इस बारे में एनएचएआई के परियोजना निदेशक आरएस यादव का कहना है कि हमारे पास एक्सप्रेस-वे का जो हिस्सा है, उसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। सड़क का निर्माण कार्य अगले साल तक शुरू करा लिया जाएगा। तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा भी कर लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article