वाराणसी

UP Varanasi School Closed: सर्दी से वाराणसी में लोगों का बुरा हाल, DM ने जारी किया नोटिस, जानें कब बंद होंगे स्कूल

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 28, 2022, 01:23 PM IST

UP Varanasi School Closed News Today in Hindi 2022: यूपी में सर्दी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के कई जिलों मे ठंड की वजह से स्कूलों को बंद कर दिया गया है। हालांकि, कुछ जिलों में फिलहाल केवल स्कूल की टाइमिंग बदलने का निर्देश जारी किया गया है।

Image

Varanasi School Closed

Photo : iStock

UP Varanasi School Closed: उत्तर प्रदेश में ठंड के चलते लोगों का बुरा हाल है। घने कोहरे और शीतलहर की वजह से काम काज अस्त व्यस्त हुआ है। इससे स्कूली बच्चे भी काफी प्रभावित हैं। यूपी शिक्षा विभाग ने अभी तक प्रदेश में छुट्टी की आधिकारिक घोषण नहीं की है। हालांकि, कई जिलो में स्कूल की टाइमिंग में जरूर बदलाव किया गया है। अगर आने वाले दिनो में ठंड का प्रकोप बढ़ता है तो शिक्षा विभाग ठंड की छुट्टी के लिए ऑफिशियल नोटिस जारी कर सकता है।

Varanasi School Closed: टाइमिंग में बदलाव

वाराणसी में सर्दी के कहर के चलते स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। वाराणसी जिला प्रशासन ने हाल ही में इंटर तक के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदलने का निर्देश दिया था। जिसके बाद से वाराणसी के स्कूल अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे। वहीं, प्राइमरी तक के स्कूल दोपहर 2 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

School Closed News: बंद हुए स्कूल

वाराणसी समेत राज्य के अन्य जिलों में भी ठंड से बुरा हाल है। गिरते तापमान के कारण बच्चों के सवास्थ्य पर प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए कई जिलों में डीएम ने कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज को देखते हुए छुट्टी की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।

UP School Holiday: कब रहेंगी छुट्टियां

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अगले साल पड़ने वाली छुट्टियों की बात करें तो राज्य में 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। गर्मी की छुट्टियां और रविवार मिलाकर 121 दिन स्कूल बंद रहेगा। जबकि, कक्षाएं केवल 229 दिनों के लिए ही चलेंगी। यूपी स्कूल से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article