वाराणसी

Varanasi Weather Update: वाराणसी में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, 2-3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 10:59 PM IST

Varanasi Weather News: वाराणसी में इस हफ्ते से ठंड बढ़ने लगी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। वहीं, पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ी। इससे पहले सोमवार को तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

Image

वाराणसी में छाया कोहरा वाहन चालकों को हो रही परेशानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी से जिले का न्यूनतम तापमान गिरा
  • तेज रफ्तार से चल रही है पछुआ हवा
  • दिन में धूप होने की वजह से न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा

Varanasi News: उत्तराखंड के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर वाराणसी के मौसम पर दिखने लगा है। मंगलवार की सुबह पछुआ हवा चली, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरकर 13 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के समय धूप खिलने की वजह से तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। दोपहर में तापमान 21 डिग्री पर पहुंचा। फिर शाम के समय तापमान गिरकर 13 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि, देर रात तापमान में और गिरावट आएगी और यह 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा।

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इस कारण से जिले में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही है। उत्तर-पश्चिम दिशा में नम हवा बह रही है। अगले दो से तीनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

अगले 10 दिन का मौसम पूर्वानुमान

28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया जाने का अनुमान है। 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री, 30 दिसंबर को अधिकतम 25 डिग्री, न्यूनतम 11 डिग्री, 31 दिसंबर को अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने के आसार हैं। एक जनवरी को अधिकतम 25 डिग्री, न्यूनतम 10 डिग्री, दो जनवरी को अधिकतम 24 डिग्री, न्यूनतम 9 डिग्री, तीन जनवरी को अधिकतम 23 डिग्री, न्यूनतम 10 डिग्री, चार जनवरी को 23 डिग्री, न्यूनतम 10 डिग्री, पांच जनवरी को अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री, छह जनवरी को अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री, सात जनवरी को अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है।

9 घंटे देर से आई बेगमपुरा एक्सप्रेस

कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन काफी प्रभावित हो रहा है। ट्रेन नंबर 12238 एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर 12:30 बजे की जगह रात 8:39 बजे तक पहुंची है। हिमगिरी एक्सप्रेस इस दिन रद्द रही। इसके अतिरिक्त कई ट्रेनें देर से वाराणसी स्टेशन पहुंचीं। लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनें देर से पहुंच रहीं हैं। इधर, सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। सुबह और शाम 7 बजे के बाद चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article