वाराणसी

Mau Accident: मऊ में डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलटी, 14 यात्री घायल; चालक पर शराब पीकर ड्राइविंग का आरोप

मऊ के मुराली ढाबे के पास एक डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत 14 लोग घायल हो गए। घायल यात्रियों ने बस ड्राइवर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

मऊ में डबल डेकर बस पलटी

Mau Accident News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मंगलवार को एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 14 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मऊ में भर्ती कराया गया। घायल यात्रियों का आरोप है कि बस चालक शराब के नशे में गाड़ी चला था। जिसके कारण यह हादसा हुआ।

बिहार से वाराणसी जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार यह बस बिहार से वाराणसी जा रही थी। तभी मऊ के मुराली ढाबे के पास बस अचानक बेकाबू हो गई और पलट गई। जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। बस में सवार कई लोग अपने मायके जा रहे थे, जबकि कुछ लोग बीएचयू अस्पताल वाराणसी उपचार के लिए जा रहे थे।

तीन यात्रियों की हालत नाजुक

जिला अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि बस पलटने की सूचना पर 14 घायलों को अस्पताल लाया गया है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में से तीन यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि यात्रियों का आरोप है कि ड्राइवर और खलासी ने ढाबे पर खाना खाने के साथ ही शराब का भी सेवन किया। जिसके बाद उन्होंने तेज रफ्तार में बस चलाई। यात्रियों के रोकने के बावजूद उन्होंने गाड़ी धीमी नहीं की। नशे की हालत में होने के कारण उन्होंने बस से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article