वाराणसी

'आई लव मुहम्मद' पर नहीं थम रहा विवाद, वाराणसी में लगे 'सर तन से जुदा' के नारे

Varanasi Protest: वाराणसी के लोहता इलाके से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

Image

आई लव मुहम्मद विवाद के बीच वाराणसी में पुलिस अलर्ट मोड़ में दिखी

आई लव मुहम्मद को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कानपुर से कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन जारी है। मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतरकर जुलूस निकाल रहा है। इस नारे को लेकर वाराणसी के लोहता इलाके से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। लोहता इलाके में आई लव मुहम्मद के साथ सर तन से जुदा के नारे लगाए गए। इस घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस घटना की जांच कर रही।

नाबालिगों ने सड़क पर उतरकर की नारेबाजी

बारावफात के दिन कानपुर में आई लव मुहम्मद की होर्डिंग को लेकर हंगामा हुआ था। देखते ही देखते पूरे देश में ये स्लोगन ट्रेंड करने लगा। मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतर आए थे। वाराणसी में भी कई इलाकों में लोगों ने आई लव मुहम्मद के पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया था। इसी बीच शुक्रवार को लोहता इलाके का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में कुछ नाबालिग हैं सर तन से जुदा होने के नारे लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस नारे लगाने वाले लोगों की पहचान करने में जुट गई है।

घरों के बाहर लगाए पोस्टर

लोहता में सिर्फ नारेबाजी ही नहीं हुई। बल्कि इलाके के कई घरों के बाहर आई लव मुहम्मद के लगे पोस्टर चर्चा में रहे। मुस्लिम बहुल इलाके कोटवा के दो सौ घरों के बाहर में पोस्टर लगाए गए थे। मस्जिद और मदरसों के बाहर भी पोस्टर चस्पा किए गए। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने इलाके में गश्त किया और पोस्टर हटाया।

मुस्लिम इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग

आई लव मुहम्मद विवाद के बीच वाराणसी में पुलिस अलर्ट मोड़ में दिखी। जुमे की नमाज के पहले पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फुट मार्च निकाला। जुमे पर किसी तरह का विरोध प्रदर्शन ना हो, इसके लिए पुलिस की विशेष टीमें बनाई गई थी। डीसीपी रैंक के अधिकारी सुबह से ही सड़कों पर दिखे। खासतौर से ज्ञानवापी के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा दालमंडी, बजरडीहा, रेवड़ीतालाब, खोजवा, लोहता समेत कई इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। चप्पे चप्पे पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही थी।

End of Article