Railway News: त्योहारों के मौके पर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में दीपावली और छठ पूजा जैसे पर्व को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। वाराणसी कैंट से ये दोनों स्पेशल ट्रेन अगले महीने से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नई दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी। बता दें वाराणसी से वैष्णो देवी के लिए चलाई जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में हिमगिरि एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी, बेगमपुरा एक्सप्रेस और अर्चना एक्सप्रेस शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें जम्मूतवी तक ही जाती हैं।
कटरा और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन
उत्तर रेलवे के एपीआरओ विक्रम सिंह ने इस फैसले से जुड़ी जानकारी साधा की है। उन्होंने बताया है कि 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक वैष्णो देवी से हर रविवार एक स्पेशल ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना होगी। वहीं 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर मंगलवार एक स्पेशल ट्रेन कटरा के लिए रवाना होगी। नीचे देखिए वाराणसी से वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल...
गाड़ी संख्या-01654
हर रविवार रात 11.20 बजे ये स्पेशल ट्रेन वैष्णो देवी से वाराणसी के लिए रवाना होगी और अगले दिन रात 11.55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक होगा।
गाड़ी संख्या-01653
हर मंगलवार सुबह 6.20 बजे ये स्पेशल वाराणसी से ट्रेन वैष्णो देवी के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11.20 बजे कटरा पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक होगा।
गाड़ी संख्या-04080
सोमवार, गुरुवार व शनिवार को छह नवंबर से 30 नवंबर तक गाड़ी ये स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से शाम 7.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
