काशी की होली की बात ही अलग है, यहां बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में होली मनाने पर प्रतिबंध लगाया गया था जिसे लेकर भारी विरोध हो रहा था जिसके बाद अब विश्वविद्यालय BHU प्रशासन ने छात्रों को होली खेलने की इजाजत दे दी है। बता दें कि सार्वजनिक जगहों पर होली खेलने पर रोक लगी थी। जिसको लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था।
गौर हो कि कि हाल ही में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक आदेश जारी कर कहा था कि विश्वविद्यालय परिसर में होली मनाए जाने और म्यूजिक बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा इस आदेश का सभी छात्र-छात्राएं और स्टाफ के लोग गंभीरता से पालन करें। इस सूचना के मुताबिक कहा गया था कि सभी निदेशक, संकाय प्रमुख, छात्रावास समन्वयक अपने छात्रों को इस सूचना की जानकारी दें छात्र और कर्मचारी विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करें और इसे भंग ना होने दें।
तुगलकी आदेश का विरोध
वहीं विश्वविद्यालय के इस तुगलकी आदेश का लोग विरोध कर रहे हैं और कह रहे थे कि ये हमारी परंपराओं पर कुठाराघात है जो किसी भी हालत में पूरा होने नहीं दिया जाएगा, जब इसपर बवाल बढ़ा तो विश्वविद्यालय की ओर से सफाई दी गई है।
बीएचयू प्रशासन ने कही ये बात
वहीं अब बीएचयू प्रशासन ने कहा कि होली खेलना सिर्फ सार्वजनिक स्थान के लिए मन किया गया है जैसे हॉस्पिटल और मंदिर, विश्वविद्यालय प्रशासन बस ये चाहता है कि होली का त्यौहार सलीके से मने, किसी जबरन तौर तरीके से न मनाया जाए।
