Varanasi News: नए साल का जश्न मनाने को लेकर वाराणसी में उत्साह चरम पर है। यहां पर तमाम तैयारियां चल रहीं हैं। वहीं, यहां के काफी लोग पड़ोसी देश नेपाल में जश्न मनाने को लेकर उत्साहित हैं। सैकड़ों लोग ने फ्लाइट की टिकट भी बुक करा ली है। वाराणसी एयरपोर्ट से दो जगहों के लिए फ्लाइट में सीट खाली नहीं है। वाराणसी एयरपोर्ट से शारजाह और काठमांडू जाने वाली अधिकतर फ्लाइट फुल हैं। अपने देश के अलग-अलग राज्यों और पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले शहरवासियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
बता दें वाराणसी से काठमांडू जाने और फिर वहां से वापस आने के लिए बुद्धा एयर की बुकिंग अगले हफ्ते तक के लिए फुल है। हफ्ते में सोमवार और शुक्रवार को 72 सीट की फ्लाइट उड़ान भरती है। काठमांडू से वाराणसी लौटने और वाराणसी से काठमांडू जाने के लिए 30 दिसंबर, 2 जनवरी और 6 जनवरी की तिथि में टिकट उपलब्ध नहीं है।
