वाराणसी : मदनपुर इलाके में हनुमान चालीसा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता दिखाई पड़ रहा है। घटना के विरोध में काशी के हिंदूवादी संगठन उतर आए हैं। हिंदूवादी संगठनों की ओर से शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। जंगमबाडी इलाके में लोगों ने सड़क पर उतरकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।
बीच सड़क किया हनुमान चालीसा का पाठ
हिंदूवादी संगठन हनुमान सेना सहित सहित कुछ अन्य संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता दोपहर 12 जंगमबाडी पहुंचे। कार्यकर्ता मदनपुरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर जाना चाहते थे। कार्यकर्ता मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते थे। लेकिन प्रशासन ने उन्हें पहले ही रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर ही सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। लोगों का कहना था कि अगर नमाज के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल हो सकता है, तो हनुमान चालीसा से किसी को क्या परेशानी है। हनुमान चालीसा का विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई होनी चाहिए।
मुस्लिम परिवार ने हनुमान चालीसा का किया था विरोध
वाराणसी के मुस्लिम भवन मदनपुर इलाके में पिछले दिनों मुस्लिम परिवार की ओर से हनुमान चालीसा का विरोध किया गया था। मुस्लिम परिवार में हनुमान मंदिर के पुजारी संजय प्रजापति को धमकी दी थी। घटना से जुड़ा सीसीटीवी कैमरा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन हिंदूवादी संगठनों के लोग इस घटना इस घटना को लेकर बेहद गुस्से में है।
मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा
फिलहाल घटना को देखते हुए मदनपुर स्थित हनुमान मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंदिर के पुजारी संजय प्रजापति के मुताबिक मंदिर में सुचारू रूप से पूजा पाठ और आरती हो रही है। अब किसी तरीके का कोई व्यवधान नहीं है। धमकी देने वाले परिवार के सदस्य अब माफी मांग रहे हैं।
