मेरठ से सीधे वाराणसी को जोड़ेगी ये वंदे भारत एक्सप्रेस
जानकारी के मुताबिक, वाराणसी से मेरठ के मध्य सीधी सेवा की यह एक मात्र ट्रेन होगी। अभी तक वाराणसी-मेरठ के बीच सीधी सेवा वाराणसी तो दूर आसपास के अन्य जिलों से भी नहीं है। अगर, ऐसे में जल्द ही यह सेवा शुरू होती है तो रूट के यात्रियों को काफी आराम होगी। खासकर, पूर्वांचल से पश्चिम की ओर सफर करने वाले लोगों का न सिर्फ समय बचेगा बल्कि, सफर काफी आरामदायक भी होगा।
मेरठ-वाराणसी वंदे भारत का टाइम शेड्यूल (Meerut-Varanasi Vande Bharat Time Table)
भारतीय रेलवे ने मेरठ-वाराणसी वंदे भारत का टाइम शेड्यूल जारी किया है। अब वंदे भारत सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर मेरठ से खुलकर 8 बजकर 35 मिनट पर मुरादाबाद, 9 बजकर 56 मिनट पर बरेली और फिर लखनऊ दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी। फिर लखनऊ से वाराणसी पहुंचने में 6 बजकर 15 मिनट हो जाएगा। वापसी में वाराणसी में रोजाना सुबह 9 बजे चलकर रात 9 बजे मेरठ पहुंचेगी। फिलहाल, यह ट्रेन सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर 6 दिन चलती है।
लखनऊ-मेरठ वंदे भारत किराया (Lucknow-Meerut Vande Bharat Fare)
लखनऊ से मेरठ वंदे भारत का चेयर कार का किराया 1300 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2365 रुपये है। हालांकि, वापसी में यही मेरठ से लखनऊ तक का चेयर कार का किराया 1355 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार 2415 रुपये है। इस किराये में रिजर्वेशन चार्ज, सुपरफास्ट चार्च, खाने का चार्ज और जीएसटी शामिल है।
वंदे भारत में यात्रियों की कमी
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से अधिकारियों ने बताया कि इस रूट पर वंदे भारत को विस्तार देने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। सर्वे के तहत इस स्टॉपेज, रूट, टाइमिंग और टिकट प्राइस को लेकर विचार विमर्श चल रहा है। वैसे 31 अगस्त से मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित है। हालांकि, किराया अधिक होने या किसी अन्य कारणों के चलते यात्रियों की काफी कमी देखी जा रही है। यही कारण है कि रेलवे ने इसे वाराणसी तक संचालित करने का निर्णय लिया है।
