वाराणसी

कुशीनगर में सड़क हादसा, अजमेर शरीफ जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 1 की मौत 20 श्रद्धालु घायल

Kushinagar Accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बिहार से अजमेर शरीफ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई है और 20 लोगों के घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

कुशीनगर में सड़क हादसा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Kushinagar Accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक और बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई है और 20 यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में 6 लोगों की हालत बहुत गंभीर है, जिन्हें कुशीनगर मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गलत दिशा में जाते हुए ट्रक से टकराई बस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि बिहार के मोतिहारी से बस श्रद्धालुओं को लेकर अजमेर शरीफ जा रही थी। हाटा क्षेत्र के जोलनिया कट के पास एक ढाबे पर रुकने के बाद बस राष्ट्रीय राजमार्ग 20 पर गलत दिशा में जा रही थी, तभी ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

कसया के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि इस हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 6 लोगों का गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। पुलिस यह भी बताया कि इलाज के दौरान बस चालक सुबेश मोहन की मौत हो गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही घायलों के परिजनों की हादसे की सूचना दे दी गई है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article