वाराणसी

Varanasi News: रेलवे ट्रैक पर नाराज पत्नी को पति ने लगाया गले, फिर ट्रेन आई और दोनो...

वाराणसी में शराबी पति से आजिज एक महिला ट्रेन के आगे कूद गई। पत्नी को बचाने गया पति भी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Image

ट्रेन के आगे कूदे पति-पत्नी

Photo : Twitter

वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की नगरी से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां शराब ने दंपति को निगल लिया। जी हां, यहां अपने पति के शराब पीने की लत से परेशान महिला ट्रेन के आगे कूद गई, उसे बचाने गया पति भी चपेट में आ गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग की है।

सारनाथ पुलिस स्टेशन के एसएचओ ब्रिजेश कुमार सिंह के अनुसार, 30 वर्षीय गोंविद सोनकर फल बेचकर गुजारा करता था। वह शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर अक्सर उसका अपनी पत्‍नी खुशबू सोनकर (28) से झगड़ा होता था। दोनों की 2018 में शादी हुई थी और दोनों के तीन बच्‍चे भी हैं। बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया है।

ट्रेन ने मारी टक्कर

चश्मदीदों के मुताबिक, घटना के वक्त भी गोविंद नशे में धुत था। इसी दौरान वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा। उससे नाराज होकर पत्नी दौड़कर रेलवे ट्रैक पर चली गई। उसे वहां जाता देख गोविंद ने भी पीछे-पीछे दौड़ लगाई। जब खुशबू रेलवे ट्रैक पर पहुंची तब तक गोविंद भी वहां पहुंच गया। फिर जब दोनों आमने-सामने आए तो पति गोविंद ने पत्नी खुशबू को गले लगा लिया। इसी दौरान ट्रेन आ गई। वह खुशबू को ट्रेन के सामने से हटाने का भरसक प्रयास कर रहा था, लेकिन तब तक दोनों ट्रेन की चपेट में आ चुके थे। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!