वाराणसी

Varanasi News: दो की जगह एक पिलर पर बनेगा एलिवेटेड रोड, जानें ब्रिज कारपोरेशन ने क्यों लिया ऐसा फैसला

​Varanasi News: वाराणसी में जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान से रिंग रोड तक फोरलेन एलिवेटेड रोड का निर्माण दो पिलर की जगह अब एक पिलर पर किया जाएगा। आइए आपको बताएं ब्रिज कारपोरेशन ने ऐसा फैसला क्यों लिया है।

Image

एक पिलर पर होगा वाराणसी फोरलेन एलिवेटेड रोड का निर्माण

Varanasi News: सारनाथ के पर्यटन को बढ़ावा देते हुए जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान से रिंग रोड तक फोरलेन एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी की जा रही है। इस एलिवेटेड रोड के बनने के बाद सारनाथ दर्शन के लिए जाने वाले लोगों के साथ, कुशीनगर, बोधगया और लुंबिनी के लोगों को भी लाभ होगा। क्योंकि दर्शन के बाद चंदौली जिले से होते हुए लोग आसानी से इन स्थानों पर पहुंच सकते हैं। बता दें कि रास्ते में जलभराव होने के कारण ब्रिज कारपोरेशन ने एलिवेटेड रोड के निर्माण का फैसला लिया। लेकिन कुछ कारणों के चलते दो पिलर पर बनने वाला एलिवेटेड रोड अब केवल एक पिलर पर तैयार किया जाएगा।

बता दें कि एलिवेटेड रोड का निर्माण शुरुआत में संग्रहालय से मुनारी रोड और फिर सिंहपुर गांव तक किया जाना था। लेकिन बाद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे सारनाथ रेलवे स्टेशन तक करने का फैसला लिया गया है। दरअसल हर साल भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। उन्हें ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है।

दो नहीं एक पिलर पर होगा एलिवेटेड रोड का निर्माण

मिली जानकारी के अनुसार, ब्रिज कारपोरेशन द्वारा एलिवेटेड रोड को दो पिलर की जगह एक पिलर पर बनाया जाएगा। दो पिलर पर बनने वाले रोड को अचानक एक पिलर पर बनाने का कारण क्या है? ये जानना आवश्यक है। दरअसल ब्रिज कारपोरेशन द्वारा रोड के निर्माण के लिए 261 करोड़ रुपये का एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन उसके बाद इस प्रस्वात में कुछ बदलाव करके 290 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया। बजट अधिक होने के कारण शासन ने इसे कम करने के लिए कहा। यही कारण है कि अब एलिवेटेड रोड का निर्माण दो नहीं एक पिलर पर किया जाएगा।

ब्रिज कारपोरेशन ने तैयार किया रोड का डीपीआर

वाराणसी एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए ब्रिज कारपोरेशन द्वारा 1180 मीटर लंबे एलिवेटेड रोड का डीपीआर तैयार किया गया था। ये डीपीआर 179.30 करोड़ रुपये का है।

एलिवेटेड रोड की मुख्य बातें

वाराणसी एलिवेटेड रोड की लंबाई - 1180 मीटर

लागत - 179.30 करोड़ रुपये

मार्ग की श्रेणी - ग्रीन फील्ड

ब्रिज का प्रकार - प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट गार्ड

भूमि का अधिग्रहण - 1.47 हेक्टेयर

भूमि की लागत - 3143 लाख रुपये

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक