वाराणसी

Varanasi Buses: ट्रेनों की तरह बसों में भी मिलेगा नाश्ता और खाना, ऑर्डर देने पर अगले ठहराव पर होगी डिलेवरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2023, 01:39 PM IST

Varanasi News: वाराणसी के लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। रोडवेज की बसों में यात्रा के दौरान लोगों को अब बस में ही नाश्ता और खाना भी मिलेगा। वह भी बिल्कुल स्वादिष्ट और वाजिब कीमत पर खाना उपलब्ध होगा। इसके लिए परिवहन निगम ने जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बहुत जल्द ही मंजूरी मिलने के बाद यह सेवा शुरू हो जाएगी। फिलहाल चालकों को ढाबे पर बस रोकना पड़ता है, जिसके बाद यात्री कुछ जलपाल कर पाते हैं।

Image

वाराणसी में चल रही रोडवेज की बस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • यात्रियों को ऑनलाइन करना होगा ऑर्डर
  • मोबाइल नंबर और टिकट का नंबर रहेगा लिखा
  • यात्रियों को मील ऑन व्हील कांसेप्ट के तहत मिलेगा खाना

Varanasi Transport Corporation: रेलवे की तर्ज पर अब रोडवेज के यात्रियों को बसों में ही नाश्ता और खाना मिलेगा। बस में सवार यात्रियों को ऑनलाइन ऑर्डर करना होगा। इसमें मोबाइल नंबर और टिकट का नंबर भी अंकित होगा। इसके बाद अगले ठहराव पर यात्रियों को मनचाहा मेन्यू वाला स्वादिष्ट खाना उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा है। परिवहन निगम की बसों में बहुत यात्री लंबी दूरी के होते हैं। इस दौरान उन्हें खाने-पीने की समस्याओं को सामना करना पड़ता था।

कई बार चालक बसों को ढाबे पर नाश्ता और खाने के लिए खड़ी करते हैं। ढाबे पर यात्रियों को मनपसंद खाना नहीं मिलता है। मजबूरी में महंगे और बिना पसंद की चीजें यात्रियों को खानी पड़ती है। इसको देखते हुए परिवहन निगम ने मील ऑन व्हील कांसेप्ट के तहत यात्रियों को खाना या नाश्ता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसमें यात्रियों को खाने का पार्सल उपलब्ध कराया जाएगा।

टॉल फ्री नंबर पर करना होगा कॉल

यात्रियों को खाने की सुविधा का लाभ उठाने के लिए टॉल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा। हेल्पलाइन सेंटर पर अपना लोकेशन, नाम, मोबाइल नंबर और टिकट का नंबर बताना होगा। फिर अगले ठहराव पर बस पहुंचने के पहले ही खाना, नाश्ता लेकर कर्मचारी खड़ा रहेगा। बस पहुंचते ही यात्री को खाने या नाश्ते का पार्सल दे दिया जाएगा। इस बारे में वाराणसी परिवहन निगम के प्रबंधक गौरव वर्मा का कहना है कि मुख्यालय से प्रस्ताव की मंजूरी मिलने पर यह सेवा बहाल कर दी जाएगी। कैश ऑन डिलीवरी यह सुविधा लागू होगी।

ई-बसों में दिखेगी काशी के महत्वपूर्ण स्थलों की झलक

शहर में संचालित होने वाली ई-बसों में काशी के महत्वपूर्ण स्थलों की झलक दिखाई देगी। इसके साथ ही महत्वपूर्ण स्थलों से संबंधित रोचक जानकारियां भी यात्री पढ़ सकेंगे। परिवहन निगम ने सभी ई-बसों में टीएफटी लगाने का निर्णय लिया है। इसके माध्यम से कारोबारी प्रचार भी करा सकेंगे। बता दें शहर में 25 किलोमीटर के दायरे में 50 बसें संचालित होती हैं। इन बसों में एक-एक टीएफटी लगाई जानी है। बसों में श्री काशी विश्वनाथ, संकटमोचन मंदिर, मानस मंदिर, दुर्गाकुंड, सारनाथ, कैंट समेत अन्य ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों की झलक दिखेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!