वाराणसी

Azamgarh Railway Station : फिल्मी स्टाइल में मुंबई से आए सिरफिरे आशिक ने की गला रेतकर युवती की हत्या

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 08:32 PM IST

Varanasi : वाराणसी के पास आजमगढ़ में एक सिरफिरे आशिक ने बड़ी घटना को अंजाम दे डाला। बिलरियागंज इलाके के एक गांव की युवती मुंबई से गोदान एक्सप्रेस से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अपने परिजनों के साथ उतरी थी। उसी ट्रेन से जहानागंज इलाके के गांव गडसर शाहपुर का रहने वाला धनंजय युवती का पीछा करते हुए उतरा। आरोपी धनंजय ने युवती के पास जाकर अचानक चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद पुलिस को आता देख आरोपी ने खुद को भी उसी चाकू से जख्मी कर लिया।

Image

यूपी में सिरफिरे आशिक ने फिल्मी अंदाज में प्रेमिका की हत्या कर दी। (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • युवती भाई की शादी में शामिल होने मुंबई से गांव आई थी
  • आपस में रिश्तेदार होने के कारण दोनों के बीच प्यार पनप गया था
  • दोनों 6 महीने पहले घर से भागकर गए थे मुंबई

Varanasi : वाराणसी के पास आजमगढ़ इलाके में एक युवती की सरेआम गला रेत कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर सिरफिरे आशिक ने फिल्मी अंदाज में ट्रेन से उतरते ही मृतका के परिजनों के सामने ही अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना आजमगढ़ रेलवे स्टेशन की है। जहां पर वारदात कुछ इस तरह हुई कि मौके पर मौजूद लोग देखते ही रह गए। पुलिस के मुताबिक प्रेमिका की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को भी बुरी तरह से जख्मी कर लिया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शोर होने पर पुलिस मौके पर आई व घायल युवती को आनन-फानन में हॉस्पिटल ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने गंभीर घायल आरोपी युवक को भी मंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में बताया है कि युवती व उसने शादी तो कर ली थी। मगर परिवार के विरोध के चलते दोनों को ये खौफनाक कदम उठना पड़ा। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं युवती की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है व घर में मातम पसरा है।

फिल्मी अंदाज में कर डाला प्रेमिका का कत्ल

पुलिस के मुताबिक बिलरियागंज इलाके के एक गांव की युवती मुबंई से गोदान एक्सप्रेस से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अपने परिजनों के साथ उतरी थी। उसी ट्रेन से जहानागंज इलाके के गांव गडसर शाहपुर का रहने वाला धनंजय युवती का पीछा करते हुए उतरा। सिरफिरे के आने की खबर से अनजान युवती अपने परिजनों के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर जाने लगी। इस बीच आरोपी धनंजय ने युवती के पास जाकर अचानक चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद पुलिस को आता देख आरोपी ने खुद को भी उसी चाकू से जख्मी कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतका धनंजय की भाभी की भांजी थी। धनंजय से घर आने-जाने के दौरान दोनों के बीच प्रेम पनप गया। परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो दोनों करीब 6 माह पूर्व भागकर मुंबई चले गए। इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो मुंबई में भी दोनों को अलग- अलग कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक 8 दिसंबर को युवती के भाई की शादी थी, इसलिए वह अपने चाचा के साथ मुंबई से गांव आई थी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article