वाराणसी

Varanasi Sant Ravidas Museum: वाराणसी में बनेगा एक और म्यूजियम, संत रविदास की विरासत अब डिजिटल की राह पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 02:50 PM IST

Sant Ravidas digital Museum: नए साल में वाराणसी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बन रहीं हैं। कुछ योजनाएं अब धरातल पर दिखने भी लगी हैं। वहीं, कई का प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ है। इसी क्रम में अब संत रविदास की जन्मस्थली को विकसित करने की योजना है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में बड़े स्तर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए संत रविदास का म्यूजियम बनाया जाएगा। म्यूजियम निर्माण के लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है।

Image

प्रस्तावित संत रविदास म्यूजियम की डिजाइन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 24 करोड़ रुपए से आधुनिक सुविधाओं से लैस बनेगा म्यूजियम
  • सीरगोवर्धनपुर में 4 हजार वर्ग मीटर पर होगा निर्माण
  • संग्रहालय देखकर 15वीं-16वीं सदी में वापस जाएंगे श्रद्धालु

Varanasi News: वाराणसी में सभी धर्मों के पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बनने के बाद हिंदू धर्म के लोगों का आगमन बढ़ा है। वहीं, सारनाथ एवं अन्य बौद्ध स्थलों को विकसित किए जाने से देश-विदेश से बौद्ध धर्मावलंबी पहुंच रहे हैं। अब संत शिरोमणि गुरु रविदास के अनुयायियों की जानकारी एवं आम लोगों में श्रद्धा बढ़ाने के लिए इनका म्यूजियम बनाया जाएगा। यह म्यूजियम डिजिटल बनाया जाएगा। इसका निर्माण संत शिरोमणि की जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर में किया जाएगा। यहां राज्य सरकार भव्य म्यूजियम बनाएगी।

इसका निर्माण 4 हजार वर्ग मीटर में किया जाएगा। इसके लिए 24 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। अधिकारी का कहना है कि जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल जाएगी। इस म्यूजियम के माध्यम से संत शिरोमणि की आध्यात्मिक विरासत संजोयी जाएगी।

म्यूजियम में होगी 5 बड़ी पांच गैलरी

म्यूजियम देखने के बाद लोग 15वीं-16वीं सदी में लौट जाएंगे। उत्तर प्रदेश संग्रहालय निदेशालय के निदेशक आनंद कुमार सिंह का कहना है कि संत रविदास के जीवन एवं दर्शन पर आधारित इस म्यूजियम में पांच बड़ी गैलरी रहेगी। डिजिटल फोटो एवं वीडियो के माध्यम से संत रविदास के जन्म, जीवन और आध्यात्मिक संदेश को बताया जाएगा। उनके गृहस्थ जीवन की भी जानकारी दी जानी है। इनमें संत के जीवन की बहुत सी अनछुए पहलु भी दिखाई जाएगी। निदेशक का कहना है कि म्यूजियम में भक्ति आंदोलन के उनके योगदान की जानकारी संजोयी जाएगी। रविदास की शिक्षा, उपदेश और रचनाओं को गैलरी में रखा जाएगा। ग्राफिक्स, ऑडियो-वीडियो के जरिए उनका साहित्यिक संकलन दिखाया जाना है।

लैंडस्केपिंग के जरिए खूबसूरत बनेगा म्यूजियम

उत्तर प्रदेश संग्रहालय निदेशालय के निदेशक का कहना है कि म्यूजियम को लैंडस्केपिंग के जरिए खूबसूरत बनाया जाना है। कैफेटेरिया, सोविनियर शॉप और श्रद्धालुओं को बैठने की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। बता दें अगले ही सप्ताह संत रविदास की जयंती मनाई जानी है। इसके लिए उनके अनुयायी वाराणसी पहुंचने भी लगे हैं। ऐसे में अनुयायी के लिए यह निर्णय बड़ा तोहफा होगा। दरअसल, हर साल देश भर से संत रविदास के अनुयायी यहां बड़ी संख्या पहुंचते हैं। विशेष कर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बड़ी संख्या में रविदास के अनुयायी हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article