Valentine Day: वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है। 8 फरवरी को प्रपोज डे है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर को किसी खूबसूरत लोकेशन पर ले जाकर, अपने दिल हाल बयां करना चाहते हैं। तो इस खास ओकेजन के लिए खरगोन में ऐसी कुछ जगहें हैं, जहां जाना आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस खास मौके पर आस खरगोन की इन खूबसूरत लोकेशन पर अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। वैलेंटाइन डे पर यहां बिताया गया हर लम्हा आप दोनों के लिए यादगार होगा। तो आइए आज इन खास जगहों के बारे में आपको बताते हैं।
विंध्याचल पर्वत
खरगोन में विंध्याचल पर्वत के घने जंगलों के बीच बरझर गांव बसा हुआ है। यहां पर चोरल नदी पर चिड़िया भड़क वाटरफॉल भी है। यहां का सुंदर वाटरफॉल हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह जगह घूमने और पिकनिक के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। वैलेंटाइन डे पर आप पार्टनर के साथ यहां आप इस शांत महौल में सुकून का एहसास करेंगे।
जाम गेट
इन खूबसूरत लोकेशन में सबसे पहला नाम जाम गेट का आता है। यह खरगोन की सीमा विंध्याचल पर्वत के शिखर पर मौजूद है। इस गेट को देवी अहिल्या बाई होलकर ने बनवाया था। यह गेट निमाड़-मालवा की सीमा को जुड़ा है। जाम गेट से निमाड़ मालवा की खूबसूरती को निहारने भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां के खूबसूरत नजारों किसी जन्नत से कम नहीं हैं। आप अपने वैलेंटाइन के साथ यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।
वांचू पॉइंट
मंडलेश्वर से महज 25 Km दूर खूबसूरत विंध्याचल पहाड़ी पर वांचू पॉइंट बना हुआ है। इंदौर से इसकी दूरी महज 65 km है। पिकनिक मानाने के लिए यहां बड़ी संख्या में पर्यटक अपने दोस्तों और परिवार के साथ आते हैं। घने जंगल के बीच पूरे साल यहां हरियाली बनी रहती है। यहां विभाग का रेस्ट हाउस भी बना हुआ है, जहां आप रुक भी सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको परमिशन लेनी होती है। वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए यह एक बेस्ट जगह है।
जलकोटी गांव
खरगोन में महेश्वर से सिर्फ 5 Km दूरी पर जलकोटी गांव है। यहां नर्मदा नदी की छोटी-छोटी हजार धाराओं में बहती हुए नजर आएंगी। जिसे देख आपको सुखद अनुभूती होगी। इस शानदार लोकेशन को सहस्त्रधारा भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि यही पर माहिष्मती नरेश भगवान सहस्त्रबाहु ने अपनी हजार भुजाओं से नर्मदा को रोकने का प्रयास किया था। यहां आप अपने पार्टनर के साथ बैठ घंटो यहां नर्मदा की कलकल करती धाराओं को सुन सकते हैं।
मेहरजा गांव
मेहरजा गांव खरगोन से महज 5 Km दूरी पर स्थित है। इस गांन को वृंदावन के निधिवन की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यहां आपको लाइन से लगे हजारों पेड़ नजर आएंगे। साथ ही आप यहां के तालाब में पैडल बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां सुंदर बगीचे और फव्वारे की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां नक्षत्र वाटिका, गजीबों, श्रीयंत्र, गोवर्धन हिल्स जैसी कई देखने लायक चीजें हैं। वेलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए यह बेहतरीन जगह है।
