शहर

Vaishali News: राजद नेता मैनेजर सहनी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम

वैशाली में राजद नेता मैनेजर सहनी की गुरुवार देर रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से लोगों में गुस्सा भरा हुआ है, वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

Image

राजद नेता की गोली मारकर हत्या (सांकेतिक फोटो)

Vaishali News: वैशाली के पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में देर रात राजद नेता मैनेजर सहनी की हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने मैहसौर थाना क्षेत्र में उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और वहां से फरार हो गए। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना से लोगों में आक्रोशित फैला हुआ है, वे सड़क जाम करके अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

कार से उतारकर मारी गोली

राजद नेता मैनेजर सहनी पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के अजीजपुर चांदे पंचायत की उप मुखिया के पति हैं। गुरुवार देर रात को वे अपनी किसी रिश्तेदार महिला को पहुंचाने के लिए कार से निकले थे। इसी दौरान थाना मैहसौर के मरुइ चौक के पास बाइक के दो सवार आए और उन्हें कार रोकने का इशारा किया। राजद नेता जब कार से नीचे उतरे तो बदमाशों ने उनके सीने पर गोलियों की बौझार कर दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। जब उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, तभी जंदाहा पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

आरोपियों की तलाश में छानबीन जारी

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद हाजीपुर के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा भरा हुआ है, आक्रोशित लोगों ने महुआ ताजपुर रोड पर बहुआरा चौक पर जाम लगा दिया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य