Amroha Sugarcane Waste: अमरोहा के बछरांयू थाना क्षेत्र में शुगर मिल की लापरवाही का खतरनाक नतीजा सामने आया है, जहां धनौरा अमरोहा सड़क पर फैली गन्ने की खोई और कीचड़ के कारण बाइक सवार फिल्मी अंदाज में एक के बाद एक गिरते नजर आए। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जबकि पूरी घटना लाइव वीडियो में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
शुगर मिल की लापरवाही
अमरोहा जनपद में स्थित शुगर मिल से निकलने वाले गन्ने के अवशेष और गंदगी को बिना साफ कराए सड़क पर छोड़ दिया गया, जिससे सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई। नतीजा यह हुआ कि वहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ता रहा और लोग सड़क पर गिरते रहे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन शुगर मिल प्रबंधन द्वारा न तो सड़क की सफाई कराई गई और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया। हादसों में कई बाइक सवारों को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने मांग की है कि शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और सड़क को तुरंत सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। घटना की जानकारी मिलते ही अमरोहा पुलिस ने सड़क के धुलाई कराई जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी ना हो।
उप्र दिवस-2026 : प्रदेश की पांच विभूतियों को मिलेगा गौरव सम्मान
उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन करने वाली पांच जानी-मानी हस्तियों को 'उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025-26' से सम्मानित करेगी।
इस साल गौरव सम्मान से सम्मानित होने वाली हस्तियों में वे लोग शामिल हैं जिन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान, शिक्षा, साहित्य, महिला सशक्तीकरण और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
एक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के मुख्य समारोह का आयोजन इस वर्ष राजधानी लखनऊ के नवनिर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस भव्य समारोह का उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम रौशन करने वाली पांच विशिष्ट विभूतियों को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025-26’ से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष जिन विभूतियों को गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा, उनमें अंतरिक्ष विज्ञान, शिक्षा, साहित्य, महिला सशक्तीकरण और कृषि जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्व शामिल हैं।
गौरव सम्मान 2025-26 से सम्मानित होने वाली विभूतियों में राजधानी लखनऊ निवासी अंतरिक्ष यात्री एवं भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं। शुभांशु शुक्ला ने 26 जून 2025 को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान द्वारा प्रक्षेपण के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचकर इतिहास रचा था। उनकी यह उपलब्धि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली है।
