शहर

उत्तराखंड में आज भी बारिश का Alert, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल; जानें मौसम का IMD अपडेट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं कहीं भारी बारिश तो कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक तेज बारिश से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानें आज कैसा रहेगा यहां का मौसम-

Image

उत्तराखंड का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तराखंड में आज का मौसम
  • इन जिलों में होगी भारी बारिश
  • जानें IMD का Alert

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मॉनसून का दौरा जारी है। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर बारिश दर्ज की गई है। यहां देहरादून, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, और रुद्रप्रयाग में कई जगहों पर बारिश हुई है। इन जगहों में सबसे ज्यादा बारिश नैनीताल में दर्ज की गई। यहां करीब 70MM बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी यहां भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार आज कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी। राज्य के 5 इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरुवार 25 जुलाई को राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश कोने के आसार हैं। आज यहां नैनीताल, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साख ही आज टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन जिलों में होगी तेज बारिश

देहरादून में गुरुवार को अधिकतम पारा 32 और कम से कम पारा 25 डिग्री तक रहने की संभावना है। बुधवार को देहरादून के कई इलाकों में तेज भारी दर्ज की गई। जिससे यहां गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग केंद्र ने आज राजधानी में भारी मौसम सुहावना रहा है और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

बारिश होन की वजह

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में बारिश का कारण है कि पश्चिम विक्षोम अपनी धुरी के साथ समुद्र तल से 5.8km ऊपर की चल रहा है। इसके साथ ही राजस्थान पर साक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है,जो समुद्र तल से 1.5km ऊपर तक फैला है। इसके हिमालयी एरिया की तरफ जाने की आशंका है। इस कारण उत्तराखंड में कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर रह सकता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article