मुंबई

Mumbai Ka Mausam: मुंबई में बारिश का ओवरडोज, सड़कें-पटरियां जलमग्न; जलापूर्ति करने वाली झीलें ओवरफ्लो

Mumbai Weather Report Card: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मूसलाधार बारिश से सड़कें और मुंबई लोकल की पटरियां जलमग्न हो गई हैं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित है। वहीं, मुंबई को जलापूर्ति करने वाली एक और झील भी ‘ओवरफ्लो' हो गई है।

Image

मुंबई का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai Weather Report Card: मायानगरी में बुधवार रात से झमाझम बारिश हो रही है। पिछले 6-8 घंटे से आसमान से धरती पर पानी ही पानी पहुंच रहा है, जिससे शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। मालाड, गोरेगांव, सांताक्रुज, जुहू, बांद्रा, कुर्ला और घाटकोपर इलाकों में सड़कें जलमग्न हैं। सड़कें नहरों और झील में तब्दील हुई प्रतीत हो रही हैं। टू व्हीलर और फोर व्हीलर गाड़ियां पानी को चीरते हुए चलती दिखाई दे रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटे और मुंबई और आस पास के इलाकों में तेज बारिश जारी रह सकती है , जिससे स्थिति काफी चिंताजनक हो सकती है। उधर, अधिक बारिश के कारण झील तानसा ओवरफ्लो हो गई है और मुंबई लोकल की पटरियों में पानी भर गया है। तेज बारिश होने के कारण अंधेरी सबवे को भी बंद कर दिया गया है। सुबह ऑफिस और कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तानसा झील भी ओवरफ्लो

पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के बाद, मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली एक और झील तानसा बुधवार को पूरी तरह से भर गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएमसी द्वारा प्रबंधित जलाशय महानगर के लिए पीने के पानी के सात स्रोतों में से एक है और यह निकटवर्ती ठाणे जिले में स्थित है।

सात जलाशय लबालब

एक अधिकारी ने बताया कि बीएमसी के हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार, 1450.8 करोड़ लीटर की कुल क्षमता वाली झील शाम 4:16 बजे पूरी तरह से भर गई। 20 जुलाई को तुलसी के बाद तानसा ‘ओवरफ्लो’ होने वाली दूसरी झील है। सात जलाशय-भातसा, ऊपरी वैतरणा, मध्य वैतरणा, तानसा, मोदक सागर, विहार और तुलसी से महानगर को 385 करोड़ लीटर पेयजल की आपूर्ति की जाती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!