Bihar Weather Today: पिछले दिनों बिहार में मानसून के कमजोर पड़ने से लोगों को उमस भरी चिपचिपाती गर्मी का सामना करना पड़ा। तभी से लोग मानसून के फिर सक्रिय होने और बारिश का इंतजार में थे। सावन की शुरुआत के बाद से बिहार के कई जिलों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ। मानसून की स्थिति को समझते हुए मौसम विभाग ने 24 से 26 जुलाई तक तीन दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान राजधानी पटना सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछार और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है।
बता दें कि मानसून सीजन में बिहार में जितनी बारिश की उम्मीद थी उतनी हुई नहीं है। इस साल राज्य में सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। लेकिन दोबारा सक्रिय हुए मानसून से इसकी भरपाई की उम्मीद जताई जा रही है। आइए इस बीच आपको बताएं कैसा रहेगा आज बिहार में मौसम का हाल, किन जिलों में जारी रहेगा येलो अलर्ट, कहां होगी बारिश और कहां बिजली गिरने की आशंका -
बिहार में इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, आरा, अरवल, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से इन जिलों के आसपास के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
इन जिलों में बिजली गिरने की आशंका
सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, भोजपुर, बक्सर, कैमुर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही आपदा प्रबंधन द्वारा सावधानियां को बरतने के लिए कहा गया है।
कल इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग तीन दिनों (24, 25 और 26 जुलाई तक बिहार में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। इसके अनुसार 26 जुलाई को बक्सर, आरा, पटना, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, खगड़िया, भागलपुर, जुमई, बांका, पटना, बेगूसराय और मुंगेर में बारिश होने की संभावना है।
