शहर

Landslide Video: चमोली में भयानक लैंडस्लाइड, भरभराकर गिरा पहाड़ का हिस्सा; बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

चमोली से एक खौफनाक मंजर सामने आया है। लैंडस्लाइड का यह वीडियो हैरान कर देना वाला है, जहां साफ देखा जा सकता है कि किस तरह भरभराकर पहाड़ का एक हिस्सा गिरकर पूरे रास्ते पर बिखर गया। इस वजह से वहां के रास्ते भी वंद कर दिए गए-

Image

चलोली में लैंडस्लाइट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Landslide Video: उत्तराखंड के चमोली से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उत्तराखंड के चमोली में भयानक लैंडस्लाइड हुआ है। जिस वजह से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका के पास रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इस रास्ते से वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई है। चमोली के पास यह लैंडस्लाइड की घटना हुई है। पहाड़ों से गिरा मलवा टूटकर रोड पर बिखर गया है। पहांडी का एक हिस्सा देखते ही देखते भरभराकर यहां गिर गया।

देखते ही देखते ढेड़ हुआ पहाड़

लैंडस्लाइट के इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से पहाड़ का एक हिस्सा देखते ही देखते गिरकर पूरे रास्ते में जमा हो गया। जिस कारण नेशनल हाइवे अवरुद्ध हो गया। वीडियो बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका के पास का है।

हैरान कर देगा वीडियो

वहां मौजूद कुछ पर्यटकों ने मोबाइल से यह वीडियो रिकॉर्ड की है। जानकारी के अनुसार चमोली में यह तबाही का मंजर नजर आया है। जहां देखते ही देखते चंद मिनट में पहाड़ी का एक हिस्सा गिरकर पूरे रास्ते में फैल गया। पहले तो लोग इसके पास खड़े रहे, लेकिन जैसे जैसे लैंडस्लाइक बढ़ने लगा सब डरकर सेफ जगह की ओर दौड़ते नजर आए।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article