शहर

Lucknow: सीएम योगी और टाटा संस के चेयरमैन की खास मुलाकात; निवेश और विकास को लेकर हुई अहम चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान प्रदेश में निवेश और विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में अयोध्या के 'टेंपल ऑफ म्यूजियम', ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स व EV परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की खास मुलाकात

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। विशेष रूप से अयोध्या में निर्माणाधीन 'टेंपल ऑफ म्यूजियम' परियोजना को जनवरी 2027 तक पूरा करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

लखनऊ में हुई बैठक में टाटा संस के साथ यह सहमति बनी कि टी.सी.एस में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या को वर्तमान 3,000 से बढ़ाकर 15,000 किया जाएगा। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। प्रदेश की आकर्षक EV पॉलिसी के तहत टाटा ग्रुप द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन और संबंधित परियोजनाओं में निवेश करने पर भी सहमति बनी।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के बीच बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निवेश और परियोजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में एन. चंद्रशेखरन ने उत्तर प्रदेश में ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने पर सहमति जताई।

इसके अलावा, यूपी के डिफेंस कॉरिडोर में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश में बढ़ते पर्यटन आकर्षण को ध्यान में रखते हुए ताज होटल्स की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा हुई, और नोएडा में टाटा का सिग्नेचर होटल स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी बातचीत हुई।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article