शहर

महिला आरक्षण पर यूपी भाजपा का शक्ति प्रदर्शन;विपक्ष के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली, ये नेता रहे मौजूद

भाजपा की यह महिला आक्रोश रैली लोक भवन से शुरू होकर हजरतगंज स्थित अटल चौक पर समाप्त हुई। इस रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और लखनऊ की महापौर सुषमा खरकवाल समेत कई नेता मौजूद रहे।

Image

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली। (फोटो- PTI)

उत्तर प्रदेश भाजपा ने शनिवार को महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष के रुख के खिलाफ राजधानी लखनऊ में बड़ी महिला आक्रोश रैली निकाली। इस विशाल रैली में भाजपा की महिला कार्यकर्ता और समर्थकों ने हाथों में मशाल लेकर बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

पंकज चौधरी-धर्मपाल सिंह सहित ये नेता रहे मौजूद

भाजपा की यह महिला आक्रोश रैली लोक भवन से शुरू होकर हजरतगंज स्थित अटल चौक पर समाप्त हुई। इस रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और लखनऊ की महापौर सुषमा खरकवाल समेत कई नेता मौजूद रहे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में कांग्रेस,समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया,जिससे देश की महिलाओं में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि इसी गुस्से को दिखाने के लिए महिलाओं ने आक्रोश रैली निकाली है।

विपक्ष के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इस मार्च में शामिल भाजपा नेताओं ने ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, जबकि विपक्ष ने महिला आरक्षण जैसे अहम मुद्दे पर समर्थन नहीं दिया।

बता दें कि संसद के विशेष सत्र में भाजपा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को लोकसभा में लाई थी, जहां विपक्ष ने इसका विरोध किया और पारित नहीं हो सका। इस विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव था।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article