शहर

UP Weather: यूपी में मौसम का डबल अटैक, रात में कंपकंपाती ठंड-सुबह घना कोहरा; आज 46 जिलों में अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 December-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज 46 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है। यूपी में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दिन में गुनगुनी धूप राहत पहुंचा रही है। अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Image

यूपी में घने कोहरे का अलर्ट (सांकेतिक फोटो | PTI)

Photo : PTI

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 December-2025: उत्तर प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। यूपी के कई जिले आज भी घने कोहरे की चपेट में रहने वाले हैं। प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा और इटावा में अत्यंत घना कोहरा पड़ सकता है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं विजिबिलिटी शून्य तक भी पहुंच सकती है। यूपी में फिलहाल रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। हालांकि दिन में अच्छी धूप खिल रही है और लोग धूप सेंकते हुए भी नजर आ रहे हैं। धूप के कारण दिन में सर्दी से अभी भी राहत बनी हुई है। इस बीच तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। हालांकि आने वाले दिनों में फिर से पारा नीचे लुढ़क सकता है।

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय कई हिस्सों में कोहरा भी छाया हुआ है। आज 46 जिलों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंट जाएगा। दिन में अच्छी धूप भी खिली रह सकती है। लेकिन सूरज डूबने के साथ ही एक बार पारा नीचे लुढ़क जाएगा और ठंड बढ़ जाएगी।

यूपी में 7 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

यूपी में अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। सुबह के समय कहीं घना तो कहीं मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। तापमान की बात करें तो अधिकतम पारे में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं न्यूनतम तापमान में 24 घंटे बाद अगले दो दिन तक हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसे ठंड का एहसास भी बढ़ सकता है।

घने कोहरे का येलो अलर्ट

कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, श्रावस्ती, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मैनपुरी, औरेया, बिजनौर और अमरोहा।

यूपी का सबसे ठंडा शहर

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को यूपी में सबसे ठंडा शहर मेरठ रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अलावा कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, बाराबंकी में 7.5 डिग्री, शाहजहांपुर में 7.8 डिग्री और बरेली में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे अधिकतम तापमान झांसी में 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं बहराइच में 26.8 डिग्री, गोरखपुर में 26.4 डिग्री, आजमगढ़ में 25.5 डिग्री और हमीरपुर में 25.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article