यूपी में आज का मौसम (7 April 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बेमौसम बारिश के कारण कई जगहों पर गर्मी के सीजन में ठंड का एहसास हो रहा है। अगले 48 घंटे यूपी में आंधी, बारिश और ओलों का ट्रिपल अटैक देखने को मिल सकता है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से राज्य में आज 50 से अधिक जिलों में तेज हवाओं संग बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान यूपी के कई जिलों में बारिश का सिलसिला दर्ज किया गया। साथ ही सर्द हवाएं भी चलती रहीं। जिसकी वजह से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है।
यूपी में 7 अप्रैल को कैसा मौसम रहेगा (UP Ka Mausam)
मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। आज नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बुलंदशहर, अमरोहा, बदायूं, संभल, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, रायबरेली, उन्नाव जैसे शहरों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
यूपी के किन जिलों में ओले गिरने का अलर्ट (Weather Today)
यूपी के 11 जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की भी संभावना है। जिनमें अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, कासगंज, एटा फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, मैनपुरी, जालौन और औरेया शामिल हैं। इस दौरान अलीगढ़, मथुरा, एटा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, जालौन और आसपास के इलाकों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
8 अप्रैल को पूरे यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को यूपी में नए वेदर सिस्टम का प्रभाव पूरे राज्य में देखने को मिलेगा। जिसके कारण सभी जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। साथ ही बिजली और ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। खासतौर से किसानों को खराब मौसम के दौरान खुले में काम करने से बचने की सलाह दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
