यूपी में आज का मौसम (22 Jan 2026): उत्तर प्रदेश में आज मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में अगले कुछ दिन बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। फिलहाल दो दिनों से यूपी के लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली हुई है। हालांकि आने वाले दिनों में फिर से तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है। आईएमडी के अनुसार अगले 3 दिन पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से यूपी के मौसम पर प्रभाव देखने को मिल सकता है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दोनों हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। हालांकि इस दौरान कहीं भी किसी तरह को कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
यूपी में बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार 23 जनवरी को यूपी के दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने या बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। 24 जनवरी को पूर्वी हिस्से में बारिश का अनुमान है। साथ ही मेघगर्जन-वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अलर्ट है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। इस अवधि में पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
यूपी में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
यूपी में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। जिसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 2-3 दिनों में धीरे-धीरे तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम हो सकता है। जिसके बाद अगले 24 घंटे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसेक बाद फिर से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
| जिला | न्यूनतम तापमान |
| मुजफ्फरनगर | 5.9 डिग्री |
| बरेली | 7.4 डिग्री |
| कानपुर नगर | 8 डिग्री |
| अयोध्या | 8 डिग्री |
| मेरठ | 8.2 डिग्री |
यूपी का सबसे ठंडा जिला
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को यूपी में सबसे ठंडा जिला मुजफ्फरनगर रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जिसके बाद बरेली में 7.4 डिग्री सेल्यिस न्यूनतम तापमान रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान हमीरपुर में रहा। जहां का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
