Bijnor News: सावन की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। इस बीच यूपी के बिजनौर में बाइक पर कांवड़ लेने जा रहे कांवड़ियों को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस घटना में दो बाइक सवार कांवड़ियों की मौत हो गई है और 2 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। ये घटना बिजनौर के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के हाफ़साबाद चमन इलाके की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, 30 कावंड़ियों का जत्था बरेली से हरिद्वारा की ओर जा रहा था। उसी दौरान ये हादसा हो गया। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शहर
Bijnor News: हरिद्वार जा रहा था कांवड़ियों का जत्था,अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 की मौत और दो घायल
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Jul 26, 2024, 09:05 AM IST
