Ujjain News: PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर महाकाल में विशेष पूजन; रामघाट पर 25 लाख दीपों से बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष अनुष्ठान का आयोजन हो रहा है। शाम को शिप्रा नदी के रामघाट पर 25 लाख और महाकाल परिसर में 6-7 लाख दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

Ujjain News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर धार्मिक नगरी उज्जैन भक्ति, दीपोत्सव और आतिशबाजी के रंगों में पूरी तरह सराबोर नजर आ रही है। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के से ही प्रधानमंत्री के निरोगी जीवन, लंबी उम्र और राष्ट्र कल्याण की कामना को लेकर विशेष अनुष्ठान और पूजा का दौर जारी है।

modi ujjain birthday

उज्जैन में जलेंगे 31 लाख से अधिक दीये

गर्भगृह में तस्वीर रखकर लगा तिलक, विशेष संकल्प के साथ महापूजा

महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में मंदिर के पुरोहित सत्यनारायण जोशी एवं अन्य साथी पुजारियों ने पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजन के दौरान गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र स्थापित कर तिलक लगाया गया और उनके यशस्वी और दीर्घायु कार्यकाल के लिए संकल्प लिया गया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही 'श्री महाकाल लोक' का उद्घाटन किया था।

End of Feed