शहर

Indore News: फर्जी ID कार्ड से यात्रा कर रहे दो लोग एयरपोर्ट से अरेस्ट, इंटेलिजेंस यूनिट को सोना तस्करी की आशंका

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 8, 2024, 02:29 PM IST

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग चेन्नई से निजी एयरलाइन के जरिए इंदौर आए। जहां उनके पास से तीन फर्जी पहचान पत्र मिले हैं। इस मामले के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

Image

फेक ID कार्ड के साथ दो लोग अरेस्ट (सांकेतिक फोटो)

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर दो लोग फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़े गए हैं। ये दोनों चेन्नई से यात्रा करके इंदौर आए हैं। जहां फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर यात्रा करने के आरोप में इन्हें देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आदित्य मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद उमर (43) और जाकिर हुसैन (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों दिल्ली के जामिया नगर के रहने वाले हैं।

तीन फर्जी पहचान पत्र मिले

मिश्रा ने बताया कि उमर और हुसैन बुधवार रात एक निजी एयरलाइन की उड़ान के जरिए चेन्नई से इंदौर आए थे और उनके कब्जे से तीन फर्जी मतदाता पहचान पत्र मिले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से उनके असल नाम का कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है। हमें संदेह है कि वे खाड़ी देशों से सोने की तस्करी के लिए लम्बे समय से फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा करते रहे हैं।

अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां

डीसीपी के मुताबिक, दोनों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (दस्तावेजों की जालसाजी) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ चल रही है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पहचान के फर्जी दस्तावेजों के साथ हवाई अड्डे से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते और अन्य खुफिया एजेंसियों की भी नजर इस मामले पर बनी हुई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई