शहर

Mumbai News : दहिसर-भाईंदर लिंक रोड का कास्टिंग यार्ड गिरा, दो मजदूरों की मौत; BMC ने दिए जांच के निर्देश

बीएमसी ने दहिसर-भाईंदर लिंक रोड (DBLR) कास्टिंग यार्ड में हुए हादसे की निष्पक्ष और गहन जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे में प्लेटफॉर्म गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

Image

ठाणे में क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार को निर्माणाधीन ’दहिसर-भायंदर लिंक रोड’ परियोजना स्थल पर एक क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, भायंदर (पश्चिम) में अपराह्न 12:30 बजे "गैन्ट्री क्रेन कोस्टल गर्डर्स प्लेटफॉर्म" (जहां मजदूर काम कर रहे थे) अचानक गिर गया। इस घटना में रघुनाथ दास (38) और काना सिंह (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

भायंदर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र कांबले ने कहा, "पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि क्रेन गिरने का सटीक कारण क्या था और क्या इसमें किसी प्रकार की लापरवाही हुई थी। ’दहिसर-भायंदर लिंक रोड’ (डीबीएलआर) ’एलिवेटेड कोस्टल रोड’ परियोजना दहिसर (पश्चिम) और भायंदर (पश्चिम) को जोड़ती है।

ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

बीएमसी ने कहा है कि यदि जांच में मजदूरों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट के प्रोफेसरों की एक विशेषज्ञ टीम नियुक्त की गई है, जो जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी। प्रशासन यह भी जांच करेगा कि कार्यस्थल पर तय सुरक्षा नियम (SOP) का पालन किया गया था या नहीं।

बीएमसी ने स्पष्ट किया कि मजदूरों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी। सभी क्रेन, गैन्ट्री और अन्य मशीनों की थर्ड-पार्टी से दोबारा सुरक्षा जांच कराने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही, सभी प्रोजेक्ट्स में नियमित और सख्त सेफ्टी ऑडिट भी सुनिश्चित किए जाएंगे। प्रशासन ने कहा कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article