शहर

नोएडा-ग्रेटर नोएडा और युमना एक्सप्रेसवे की बदल गई Speed लिमिट, एलिवेटेड रोड के भी बदले नियम; ट्रैफिक पुलिस ने बताई वजह

​Noida Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब हल्के वाहनों (LMV) की अधिकतम स्पीड 100 से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों की स्पीड 80 से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की स्पीड लिमिट 75 किमी और भारी वाहनों की स्पीड लिमिट 50 किमी प्रति घंटा होगी। इसके अलावा, नोएडा एलिवेटेड रोड पर हल्के वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 50 किमी और भारी वाहनों के लिए 40 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

Image

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटा दी गई है। (फोटो सोर्स: istock)

Photo : iStock

Noida Greater Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटा दी गई है। दरअसल, कोहरे और धुंध की वजह से होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। एसीपी शकील मोहम्मद ने जानकारी दी कि नई स्पीड लिमीट 14 दिसंबर की रात 12 बजे से 15 फरवरी तक प्रभावी रहेंगे।

जानें क्या है नई स्पीड लिमिट

यमुना एक्सप्रेसवे पर अब हल्के वाहनों (LMV) की अधिकतम स्पीड 100 से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों की स्पीड 80 से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की स्पीड लिमिट 75 किमी और भारी वाहनों की स्पीड लिमिट 50 किमी प्रति घंटा होगी।

इसके अलावा, नोएडा एलिवेटेड रोड पर हल्के वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 50 किमी और भारी वाहनों के लिए 40 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। पुलिस ने वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए इन नियमों का पालन करने की अपील की है।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

बता दें कि शनिवार को ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ। कम विजीवलटी की वजहसे 15 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

ट्रक और कार में हुई टक्कर

हादसा दादरी थाना क्षेत्र के चक्रसेनपुर गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 9 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पहले एक ट्रक एक कार से टकराया, जिसके बाद पीछे से आ रहे लगभग 15 से 20 वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। हादसे में 8 से 10 लोगों को हल्की चोटें आईं, लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी और न ही कोई जनहानि हुई है। कई लोग अपने वाहनों के साथ मौके से चले गए।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article