शहर

Shimla Accident News: शिमला में खाई में कार गिरने से दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Shimla Accident News: शिमला में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इस कार में मौजूद दोनों युवकों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना का कारण पता करने के लिए जांच में जुटी है।

Image

खाई में गिरी कार से दो युवकों की मौत

Shimla Accident News: हिमाचल की राजधानी शिमला में सड़क दुर्घटना के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। वहीं शिमला में एक भीषण सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। ये खबर शिमला के उपनगर ढली-भट्टाकुफर बाईपास की है। बाईपास के नजदीक स्थित प्रभाकर ऑटो मोटर के पास एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार ये कार सड़क से नीचे खाई में जाकर गिरी। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की जानकारी के अनुसार हादसे में दो युवकों की मौत हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

शिमला के उपनगर ढली-भट्टाकुफर बाईपास के पास प्रभाकर ऑटो मोटर के पास हुआ। यहां सड़क पर दौड़ रही कार अचानक खाई में जाकर गिर गई। इस घटना की जानकारी प्राप्त होते हुए 18 से 20 जवानों की पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच करने लगी। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारण का पता लगाने में जुटी है।

इस दुर्घटना में जिन दो युवकों की मौत हुई है उनकी पहचान कर ली गई है। इसमें एक युवक का नाम ऋतिक है और दूसरे युवक का नाम प्रियांशु है। दोनों युवकों की उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की तो मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने युवके के शव को आईजीएमसी पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके अलावा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल था। गंभीर रूप से घायल इस युवक को खाई में पलटी गाड़ी से बाहर निकालने में अधिक समय लगा था। बाहर निकालने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत हो गई।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article