शहर

Chhattisgarh Encounter: बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी; 31 नक्सली ढेर, दो जवानों ने भी गंवाई जान

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों के साथ जारी मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी हो रही है। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 31 नक्सलियों को मार गिराया है।

Image

छत्तीसगढ़ नक्सली एनकाउंटर (फाइल फोटो)

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों के साथ जारी मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी हो रही है। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई तथा कई अन्य घायल हो गए।

कब हुई मुठभेड़?

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

नक्सलियों की हो रही पहचान

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और अब नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों ने भी जान गंवाई है, जिनमें से एक राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड से तथा दूसरा विशेष कार्य बल से था। दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article