प्रयागराज

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, खचाखच भरी हैं सड़कें; सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में रोजाना लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। देश के कोने-कोने से आ रहे श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। आगामी 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ आने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस फोर्स लगातार सतर्क हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) की बम डिटेक्शन टीम अलग-अलग अखाड़े में जाकर सघन जांच पड़ताल कर रही है।

Image

महाकुंभ 2025 (फोटो साभार: @MahaKumbh_2025)

Photo : Twitter

Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में रोजाना लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। देश के कोने-कोने से आ रहे श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस बीच, महाकुंभ में रविवार को जबरदस्त भीड़ देखने को मिली... बीते एक दो दिनों की तुलना में आज सारे सेक्टर स्नानार्थियों से खचाखच भरे हुए हैं। सेक्टर 9 में तो आलम ऐसा है कि गंगा और संगम की ओर जाने वाले हर रास्ते पर श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।

रिकॉर्ड तोड़ भीड़ आने की संभावना

आगामी 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ आने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस फोर्स लगातार सतर्क हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) की बम डिटेक्शन टीम अलग-अलग अखाड़े में जाकर सघन जांच पड़ताल कर रही है।

श्रद्धालुओं ने कर रहे योगी सरकार की सराहना

श्रद्धालु महाकुंभ की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की सराहना कर रहे हैं। अयोध्या से आए एक युवा श्रद्धालु यश ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया, "कुंभ की व्यवस्था बहुत ही बेहतरीन रही है। महाकुंभ का प्रभाव अयोध्या में भी अच्छा-खासा देखने को मिल रहा है। पिछले एक महीने से बहुत भीड़ उमड़ी है। हमने महाकुंभ को लेकर बहुत तारीफ सुनी थी, इसलिए आज समय निकालकर हम यहां पहुंचे हैं।''

उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा गया है। वहीं, पीएम मोदी ने जिस डिजिटल कुंभ का प्रारंभ किया था, वो भी देखने को मिल रहा है। इन सभी को देखते हुए इस बार महाकुंभ में भीड़ भी बहुत ज्यादा हुई है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

हरियाणा के फरीदाबाद से पहुंचे एक श्रद्धालु विनोद राणा ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर महाकुंभ की बहुत अच्छी व्यवस्था की है। जगह-जगह पर पुलिस की व्यवस्था की गई है। घाटों पर भी पुलिस है, जो काफी ध्यान रख रही है। हर 12 साल में कुंभ का आयोजन तो होता ही है, लेकिन 144 साल बाद जो इस महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, वो बहुत भव्य है। हिंदू और सनातन धर्म के लिए इससे अच्छी बात और कोई नहीं हो सकती।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article