शहर

Himachal Pradesh: कुल्लू में मौसम बना काल! तेज आंधी से गाड़ी पर गिरा पेड़, चार टीचरों की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तेज आंधी के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब एक विशाल पेड़ चलती गाड़ी पर गिर पड़ा। इस दर्दनाक घटना में चार स्कूल शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Image

हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम ने छीनी चार जिंदगियां

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kullu Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के आनी उपमंडल में तेज आंधी और खराब मौसम के दौरान एक चीड़ का पेड़ अचानक उखड़कर सड़क से गुजर रहे वाहन पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार चार स्कूल शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल सात लोग मौजूद थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी है।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक

इस दुखद घटना पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

कैसा रहेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम?

वहीं अगर बात हिमाचल प्रदेश के मौसम की करें तो IMD के मुताबिक, राज्य में 3 मई से 5 मई 2026 के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 4 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे बागवानी और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

प्रशासन ने की स्थानीय लोगों से यह अपील

पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम खराब रहने के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Poonam Sharma
पूनम शर्मा author

पूनम शर्मा ने एचपीयू से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की है, करीब 2 साल से टाइम्स नेटवर्क के लिए हिमाचल ब्यूरो के रूप में काम कर रही हैं, 2008 में इंडिया टीवी से विशेष संवाददाता के रूप में अपना करियर शुरू किया था, पूनम को राजनीति, खेल, व्यवसाय और सिनेमा की ताज़ा ख़बरें कवर करना पसंद है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

MP : 'किताब से कल तक'... छात्राओं की अनोखी 'कैबिनेट' से मिले CM मोहन; AI-सोशल मीडिया और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

MP : 'किताब से कल तक'... छात्राओं की अनोखी 'कैबिनेट' से मिले CM मोहन; AI-सोशल मीडिया और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

दिल्ली पुलिस थानों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन सुविधाओं की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त से 6 हफ्ते में मांगी स्टेटस रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस थानों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन सुविधाओं की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त से 6 हफ्ते में मांगी स्टेटस रिपोर्ट

ग्वालियर बनेगा वर्ल्ड-क्लास टेलीकॉम हब : मुंबई रोड-शो में TMZ को मिले 1550 करोड़; निवेश के साथ रोजगार के खुलेंगे द्वार

ग्वालियर बनेगा वर्ल्ड-क्लास टेलीकॉम हब : मुंबई रोड-शो में TMZ को मिले 1550 करोड़; निवेश के साथ रोजगार के खुलेंगे द्वार

हेमंत सोरेन ने आंदोलनकारी छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया CM आवास, अभ्यर्थियों ने रखी ये शर्त, समय भी मांगा

हेमंत सोरेन ने आंदोलनकारी छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया CM आवास, अभ्यर्थियों ने रखी ये शर्त, समय भी मांगा

'पंजाब देश में सबसे अधिक वेतन देने वाले राज्यों में शामिल', हरपाल सिंह चीमा बोले- 14,191 करोड़ का बकाया पिछली सरकारों की देन

'पंजाब देश में सबसे अधिक वेतन देने वाले राज्यों में शामिल', हरपाल सिंह चीमा बोले- 14,191 करोड़ का बकाया पिछली सरकारों की देन